शेयर ट्रेडिंग एप की लिंक भेजकर ठगों ने इंदौर की एक निजी फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय मिश्रा (57) से 1 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए। अमहिया थाना क्षेत्र के द्वारिकानगर निवासी संजय मिश्रा को व्हाट्सएप पर “A-7 स्टॉक मार्केट नेविगेटर” नाम के ग्र
.
ग्रुप में जुड़ने के बाद उन्हें लगातार शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे के मैसेज भेजे जाते रहे। कुछ समय बाद ग्रुप एडमिन करन सिंह ने “कोनीफर इन” नाम की एप का लिंक भेजा और इसे इंस्टिट्यूशन अकाउंट बताकर निवेश के लिए प्रेरित किया।
ग्रुप एडमिन ने संजय को व्हाट्सएप के माध्यम से आलोक नाम के व्यक्ति के अलग-अलग खातों में पैसा जमा कराने को कहा। उन्होंने कई किस्तों में रकम भेजी। एप में उनकी क्लाइंट आईडी पर रकम बढ़कर 11 करोड़ तक दिखने लगी थी।
उन्होंने 2 करोड़ निकालने की कोशिश की, लेकिन एप ने 15% टैक्स जमा करने को कहा और पैसे नहीं निकले। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने अमहिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।