बालाघाट में गंदगी और बदबु से लोग परेशान: कलेक्टर ने सीएमओ को दिए नालियों और प्लाटों की सफाई के निर्देश – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में गंदगी और बदबु से लोग परेशान:  कलेक्टर ने सीएमओ को दिए नालियों और प्लाटों की सफाई के निर्देश – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट के नगरीय क्षेत्र में फैली गंदगी और नालियों की बदहाली को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर मृणाल मीणा ने सीएमओ को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने घर-घर से कचरा संग्रहण और नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

.

नगरीय क्षेत्र में नालियों और खुले प्लाटों में पसरी गंदगी से रहवासी परेशान हैं। स्वच्छता के दावों के विपरीत, हकीकत में कई वार्डों में नालियों की सफाई नहीं हो रही है और पक्की नालियों का अभाव है।

इस कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे वार्डवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नालियों से बहकर सड़क पर फैलने वाला यह गंदा पानी बदबू और संक्रामक बीमारियों के डर का कारण बन रहा है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

वार्डवासियों ने बताया कि महीनों से नालियां जाम हैं और पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। उन्होंने नगरपालिका और वार्ड पार्षद को कई बार अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। रहवासियों ने नालियों और खुले प्लाटों की सफाई के साथ ही नाली निर्माण की भी मांग की है।



Source link