बीच बाजार लुट रही है टीम इंडिया, सीरीज और साख दोनों जाएगी

बीच बाजार लुट रही है टीम इंडिया, सीरीज और साख दोनों जाएगी


Last Updated:

ट्रिस्टन स्टब्स के 94 रनों की पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम क्रिकेट मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 260 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत 201 रन ही बना पाया था। इस तरह से दक्षिण अफ्रीका ने अब कुल 549 रन की बढ़त हासिल कर ली. 

सीरीज और साख दोनों गंवाने के कगार पर खड़ी टीम इंडिया

नई दिल्ली. गुवाहाटी टेस्ट के चौछे दिन का खेल खत्म होने के बाद अब एक बात बिल्कुल साफ है कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज का सिकंदर बनेगी और भारतीय टीम की साख एक बार फिर मिट्टी में मिलने वाली है. 549 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दोनों ओपनर पवेलिएन लौट चुके है. पाहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल और के राहुल दूसरी पारी में दबाव में बिखरते हुए नजर आए.

दिन के खेल की हाइलाइट  ट्रिस्टन स्टब्स के 94 रन की पारी रही जिसकी  की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम क्रिकेट मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 260 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत 201 रन ही बना पाया था। इस तरह से दक्षिण अफ्रीका ने अब कुल 549 रन की बढ़त हासिल कर ली.

सीरीज भी गई अब साख भी जाएगी 

टीम इंडिया के सिर पर एक और हार का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद अब मैच पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका के गिरफ्त में आ चुका है. मैच के अंतिम दिन यानि 90 ओवर में 522 रन बनाने है जो लगबग असंभव काम है. पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी शुऱआत से ही दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा. मार्को यानसन ने इस सीरीज में तीसरी बार यशस्वी को आउट किया तो हॉर्मर ने अनुभवी केएल राहुल को चलता किया. 27 रन पर 2 विकेट खो चुकी भारतीय टीम पर एक और टेस्ट हारने का खतरा मंजराने लगा है.

पिटाई वाले दो सेशन 

पहले दो सत्रों के दौरान दक्षिण अफ्रीका का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि भारत चौथी पारी में किसी भी तरह लक्ष्य हासिल न कर सके. पहले सत्र में भारतीय स्पिनरों को टर्न मिल रहा था लेकिन जॉर्जी और स्टब्स ने हालांकि दूसरे सत्र में 101 रन की साझेदारी करके स्पिनरों को परेशान किया. पहली पारी में एक रन से अर्धशतक से चूकने वाले स्टब्स ने 9 चौके और 1 छक्का लगाया , जबकि जॉर्जी ने चार चौके और एक छक्का लगाया. इन दोनों ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कई स्वीप शॉट लगाए.  जडेजा ने जॉर्जी को पगबाधा आउट करके उन्हें अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. एक निश्चित समय के बाद भारतीय क्षेत्ररक्षकों के हाव भाव से लग रहा था कि वे दूसरे सत्र के समाप्त होने का इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद पारी घोषित होने की उम्मीद थी.

अफ्रीका को  बेहतरीन शुरुआत 

दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज रयान रिकलेटन (64 गेंदों पर 35 रन) और एडेन मार्क्रम (84 गेंदों पर 29 रन) ने एक बार फिर अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन जडेजा ने दोनों को आउट कर दिया. रिकलेटन गेंद की पिच तक पहुंचने की कोशिश में बहुत करीब आ गए और कवर के ऊपर से उनकी ड्राइव को मोहम्मद सिराज ने छलांग लगाकर उसे कैच में बदल दिया. मार्क्रम के लिए जडेजा ने थोड़ी धीमी गति की गेंद की जिसे बल्लेबाज ने आगे बढ़कर रक्षात्मक रूप से खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद तेजी से घूमकर बल्ले का किनारा लेते हुए ऑफ-स्टंप पर जा लगी.वाशिंगटन ने इसके बाद कप्तान तेम्बा बावुमा (03) को आउट किया, जिनकी उछाल लेती गेंद बल्लेबाज के दस्तानों को चूमकर लेग स्लिप में खड़े नीतीश कुमार रेड्डी के सुरक्षित हाथों में चली गई.

homecricket

बीच बाजार लुट रही है टीम इंडिया, सीरीज और साख दोनों जाएगी



Source link