भारत-श्रीलंका के 8 वेन्यू पर होगा टी-20 वर्ल्ड कप: ICC कुछ देर में शेड्यूल रिलीज करेगा; रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बेसडर बनाया

भारत-श्रीलंका के 8 वेन्यू पर होगा टी-20 वर्ल्ड कप:  ICC कुछ देर में शेड्यूल रिलीज करेगा; रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बेसडर बनाया


स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ICC कुछ ही देर में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल रिलीज करने वाला है। मुंबई में ICC की सेरेमनी चल रही है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक 7 शहरों के 8 वेन्यू पर होगा। इनमें भारत के 5 और श्रीलंका के 2 शहर शामिल हैं। रोहित शर्मा को टूर्नामेंट का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनिंग मैच में मेजबान भारत का सामना अमेरिका से होगा। वहीं चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेगी। ग्रुप स्टेज में हर दिन 3 मैच खेले जाएंगे।

भारत को USA, नीदरलैंड, नामीबिया और पाकिस्तान के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। अगर पाकिस्तान ने नॉकआउट राउंड में एंट्री की तो मैच श्रीलंका में होंगे। टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच 55 मैच होंगे। ग्रुप स्टेज में टीमों को 4 अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया।

भारत के 5, श्रीलंका के 3 वेन्यू पर टूर्नामेंट भारत में अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे। वहीं श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी में मुकाबले होंगे। कोलंबो के 2 स्टेडियम पर मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में ग्रुप स्टेज के मैच खेलेगी।

भारत-पाकिस्तान मैच कोलंबो में क्यों हो रहा? चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI और PCB के बीच यह सहमति बनी थी कि भविष्य में दोनों टीमें एक-दूसरे के देशों की यात्रा नहीं करेंगी। वहीं मल्टिनेशन टूर्नामेंट के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगी। इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मैच दुबई में हुआ था। इसलिए वर्ल्ड कप मैच कोलंबो में खेला जाएगा।

इटली ने पहली बार क्वालीफाई किया यूरोपियन देश इटली ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में जगह बनाई। मेजबान देशों के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज ने पिछले वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में पहुंचने के कारण क्वालिफाई किया।

टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया ग्रुप स्टेज में कुल 20 टीमें शामिल हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर टीम अपने ग्रुप में 4 लीग मुकाबले खेलेगी। लीग स्टेज के बाद हर ग्रुप से 2-2 टॉप टीमों को सुपर-8 स्टेज में एंट्री मिलेगी। सुपर-8 में भी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। यहां भी 2-2 टॉप टीमों के सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी। जिसे जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी।

भारत-पाक एशिया कप में इस साल 3 बार भिड़े इसी साल सितंबर में हुए एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 3 बार आपस में भिड़ीं। तीनों बार भारत को जीत मिली, इनमें 28 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल भी शामिल रहा।

इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया था। पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने प्लेन गिराने का इशारा किया। जबकि, साहिबजादा फरहान ने गन सेलिब्रेशन किया था।

फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। ऐसे में नकवी ने ट्रॉफी नहीं दी और टीम इंडिया को खाली हाथ लौटना पड़ा था।

भारत ने दूसरी बार टी-20 एशिया कप जीता था।

भारत ने दूसरी बार टी-20 एशिया कप जीता था।

भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने 2-2 टाइटल जीते टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई। भारत ने पहले एडिशन के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टाइटल जीता था। इसके 17 साल बाद भारत ने 2024 में साउथ अफ्रीका को फाइनल हराया और दूसरी बार टाइटल जीता। भारत के अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने भी 2-2 टाइटल जीते हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 बार खिताब जीता है।

सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करेंगे।

सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करेंगे।

———————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

क्या गौतम गंभीर की गलतियों का खामियाजा भुगत रहा भारत

टेस्ट में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद कोच गंभीर की जमकर आलोचनाएं हो रही हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने तो यहां तक कह दिया कि गंभीर को टेस्ट से हटा देना चाहिए। उनकी जगह राहुल द्रविड़ को फिर से लाना चाहिए। वहीं पूर्व सिलेक्टर सबा करीम ने कहा कि टीम इंडिया टेस्ट खेलना ही भूल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link