महिंद्रा XUV 3XO MX2 कार लोन: 2 लाख की डाउनपेमेंट के बाद कितनी बनेगी हर महीने की EMI?

महिंद्रा XUV 3XO MX2 कार लोन: 2 लाख की डाउनपेमेंट के बाद कितनी बनेगी हर महीने की EMI?


Last Updated:

Mahindra XUV 3XO MX2 डीजल वेरिएंट 10.18 लाख ऑनरोड कीमत पर उपलब्ध है, 2 लाख डाउनपेमेंट पर 13309 रुपये EMI देनी होगी, मुकाबला Renault Kiger, Maruti Breeza आदि से है.

नई दिल्ली. भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों का बोलबाला है. बीते कुछ सालों में इस सेगमेंट की कारों ने भारतीय बाजार में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और हैचबैक और सेडान कारों को पीछे छोड़ दिया है जो कुछ साल पहले भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद थीं. अब अगर आप नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने की सोच रहे हैं तो Mahindra XUV 3XO MX2 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है. MX2 इस कार का डीजल वेरियंट है. अगर आपका बजट टाइट है और आप इस कार के लिए एकमुश्त पेमेंट नहीं दे सकते हैं तो आप इसे 2 लाख की डाउनपेमेंट के साथ फाइनेंस भी करा सकते हैं. आइए, जानते हैं इस बारे में डिटेल में.

आरटीओ और इंश्योरेंस के साथ ऑनरोड प्राइस
Mahindra की ओर से XUV 3XO के डीजल वेरिएंट के तौर पर MX2 सेल करती है. इस गाड़ी के एंट्री लेवल वेरियंट की एक्‍स शोरूम कीमत 8.95 लाख रुपये है. मान लेते हैं कि आप इस SUV को दिल्ली में खरीदते हैं, तो आपको करीब 78,000 रुपये का RTO और करीब 45,000 रुपये का इंश्योरेंस देना होगा. जिसके बाद Mahindra XUV 3XO MX2 ऑन-रोड कीमत लगभग 10.18 लाख रुपये के आस पास तक पहुंच जाएगी.

2 लाख रुपये की डाउनपेमेंट
अगर आप इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट MX2 को 2 लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद घर लाना चाहते हैं, तो आपको बचे हुए 8.18 लाख रुपये बैंक से लोन की तरह लेने होंगे. अगर बैंक आपको 7 साल के लिए 9 पर्सेंट के इंट्रेस्ट रेट पर 8.18 लाख रुपये का लोन दे रहा है, तो आपको हर महीने 13309 रुपये EMI के रूप में देने होंगे.

कितनी महंगी पड़ेगी कार
मान लेते हैं 7 साल के लिए 9 फीसदी की ब्याद जर से 8.18 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको हर महीने 13309 रुपये की EMI देनी होगी. मतलब आपको 7 साल के लिए Mahindra XUV 3XO के डीजल वेरिएंट MX2 के लिए करीब 2.99 लाख रुपये इंट्रेस्ट के रूप में चुकाने होंगे. जिसके बाद इस SUV की कुल कीमत आपके लिए 13.17 लाख रुपये हो जाएगी.

इन गाड़ियों से मुकाबला
Mahindra XUV 3XO MX2 को कंपनी एक कॉम्पैक्ट एसयूवी यानी 4 मीटर लंबी SUV के तौर पर ऑफर करती है. इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Renault Kiger, Maruti Breeza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue और Nissan Magnite जैसी गाड़ियों के साथ होता है जो मार्केट में पहले से काफी पॉपुलर है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

महिंद्रा XUV 3XO MX2: 2 लाख की डाउनपेमेंट के बाद कितनी बनेगी हर महीने की EMI?



Source link