आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
| सुविधाएं जो, आपसे जुड़ी हैं… |
|
4 ट्रेन रद्द, 7 आंशिक निरस्त और 3 के रूट बदले
-
रेल प्रशासन ने डॉ. अम्बेडकर नगर–पटना स्पेशल (गाड़ी संख्या 09343) के परिचालन समय में आंशिक संशोधन किया है। बदलाव केवल डॉ. अम्बेडकर नगर से मक्सी के बीच लागू रहेगा, जबकि संत हिरदाराम नगर से पटना तक ट्रेन पहले की तरह अपने तय समय पर ही चलेगी। ट्रेन का ठहराव संत हिरदाराम नगर, विदिशा और बीना स्टेशनों पर पूर्ववत रहेगा। नया समय 27 नवंबर 2025, गुरुवार से लागू किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
|
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
|
शलाका चित्र प्रदर्शनी
- जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
- दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
प्रदर्शनी
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS) में परधान गोंड महिला कलाकारों के सामूहिक समूह ‘सुर्तेली’ की प्रथम कला प्रदर्शनी “मैं / I” का वीथी संकुल भवन स्थित प्रदर्शनी हॉल में चल रही है।
- यह प्रदर्शनी 30 नवंबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इसके लिए मानव संग्रहालय का टिकट लेना होगा।
|
| कैंपस |
|
बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय
- भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) भोपाल ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
- प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
|
काम की जरूरी लिंक्स
Source link