Last Updated:
अगर आप फैमिली के साथ बाहर खाने का प्लान बना रहे हैं और कुछ अलग-सा, देसी और लाजवाब टेस्ट चाहते हैं, तो एक बार सांवलिया दाल टिक्कड़ जरूर पहुंचे. यहां के दाल टिक्कड़ का स्वाद ऐसा कि पहली ही बार में दिल खुश हो जाए.
शिवपुरी. शिवपुरी का असली देसी ‘सांवलिया दाल टिक्कड़’! अगर आप देसी चूल्हे का असली स्वाद चखना चाहते हैं, तो शिवपुरी के बीचों-बीच ग्वालियर बायपास मनियर टोल टैक्स के पास बना सांवलिया दाल टिक्कड़ आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है. यहां का दाल टिक्कड़ सिर्फ ₹150 में मिलता है और मजा ऐसा कि पहली ही बार में दिल खुश हो जाए.
शिवपुरी के पास स्थित यह जगह आजकल परिवारों की पहली पसंद बन गई है. ध्रुव शर्मा, जो यहां के संचालक हैं, बताते हैं कि उन्होंने रेट इतने कम इसलिए रखे हैं ताकि हर आदमी आराम से यहां आकर असली देसी स्वाद का मजा ले सके.
थाली आते ही मुंह में पानी आ जाता है
यहां की सबसे खास बात है कि टिक्कड़ को देसी लकड़ी की आंच पर सेकते हैं, बिल्कुल गांव के असली स्वाद जैसा. ऊपर से ढेर सारा शुद्ध देसी घी, साथ में स्पेशल भरत, स्वादिष्ट चूरमा लड्डू और गरमा-गरम दाल… थाली आते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाए.
दाल टिक्कड़ के अलावा कई देसी चीजें
ध्रुव शर्मा का कहना है कि उनके यहां रोज खूब फैमिलियां आती हैं और अब तक किसी ने भी स्वाद की शिकायत नहीं की. वो क्वालिटी से कभी समझौता नहीं करते, इसलिए हर ग्राहक खुश होकर ही जाता है. और हां, सिर्फ दाल टिक्कड़ ही नहीं, यहां दाल-बाफले और आपकी पसंद की कई देसी चीजें भी बनती हैं.
अगर आप फैमिली के साथ बाहर खाने का प्लान बना रहे हैं और कुछ अलग-सा, देसी और लाजवाब टेस्ट चाहते हैं, तो एक बार सांवलिया दाल टिक्कड़ जरूर पहुंचे. यकीन मानिए, एक बार खाने के बाद आप भी कहेंगे ‘वाह भाई साहब… मजा ही आ गया!’
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें