ये बीएलओ बने मिसाल: मां के निधन के बाद भी नीलू काम में लगी रहीं, विंध्येश ने हल्दी-मेहंदी के हाथों से प्रपत्र बांटे – Indore News

ये बीएलओ बने मिसाल:  मां के निधन के बाद भी नीलू काम में लगी रहीं, विंध्येश ने हल्दी-मेहंदी के हाथों से प्रपत्र बांटे – Indore News


एसआईआर… अभी देश के 12 राज्यों में यही सबसे बड़ा मुद्दा है। अत्यधिक तनाव के कारण अब तक मध्यप्रदेश के चार बीएलओ सहित अन्य राज्यों में कुल 15 बीएलओ जान तक गंवा चुके हैं। लेकिन कई ऐसे भी हैं जो अपनी कर्तव्यनिष्ठा से दूसरों के लिए मिसाल बन गए हैं। इंदौ

.

जिले की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी और विक्रम अवॉर्डी नीलू वाणिज्यिक कर कार्यालय में पदस्थ हैं। उन्हें विस क्षेत्र 5 में काम सौंपा गया है। 22 नवंबर को उनकी माताजी का निधन हो गया। परिवार में दुख की इस घड़ी में भी नीलू ने काम जारी रखा। वहीं मल्हारगंज तहसील में बीएलओ विंध्येश यादव की सोमवार को शादी थी। शादी के एक दिन पहले तक वे भागीरथपुरा क्षेत्र में हल्दी-मेहंदी लगे हाथों से पत्रक बांटते रहे।

11.37 लाख मतदाताओं के फार्म अपलोड हुए कलेक्टर शिवम वर्मा के मुताबिक कर्मचारियों के इसी हौसले के चलते तमाम परेशानियों के बाद भी सोमवार शाम तक एसआईआर का काम 40 फीसदी हो चुका है। कुल 2625 बूथ पर 28.67 लाख मतदाताओं के फॉर्म अपलोड होना हैं। अब तक 11.37 लाख मतदाता का डेटा अपलोड हो चुका है। अगले 10 दिन टीएल सहित सारे काम से पहले इसे ही प्राथमिकता दी जा रही है।

गणना पत्रक भरने के लिए ओटीपी जरूरी नहीं: आयोग आयोग ने स्पष्ट किया है कि गणना पत्रक भरने के लिए बीएलओ या किसी भी अन्य अधिकारी द्वारा किसी भी माध्यम से ओटीपी मांगे जाने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने कहा कि 2003 की मतदाता सूची में स्वयं, माता-पिता या दादा-दादी संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए मतदाता क्षेत्र के बीएलओ अथवा नजदीकी हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।



Source link