सिंगरौली मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं लगना शुरू: अब तक ऑनलाइन लग रही थी क्लासेस, नई बिल्डिंग भी बनकर तैयार – Singrauli News

सिंगरौली मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं लगना शुरू:  अब तक ऑनलाइन लग रही थी क्लासेस, नई बिल्डिंग भी बनकर तैयार – Singrauli News


सिंगरौली जिले के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज से नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। कॉलेज भवन के तैयार होने और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद अब ऑफलाइन शिक्षण प्रारंभ किया गया है। इससे

.

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने नियमित कक्षाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कॉलेज पहुंचकर क्लासरूम, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक शाह ने कहा, “सिंगरौली मेडिकल कॉलेज जिले की एक बड़ी आवश्यकता थी। आज से यहां नियमित पढ़ाई शुरू होना जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है। कॉलेज में प्रत्येक सेमेस्टर के लिए सभी विशेषज्ञ प्राध्यापक उपलब्ध हैं और क्लासरूम पूरी तरह सुसज्जित हैं, ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो।”

सिंगरौली शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय 100 एमबीबीएस सीटों वाला संस्थान है। इस वर्ष सभी 100 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। यह कॉलेज इसी वर्ष शुरू हुआ है, जिससे जिले को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

वर्तमान में कॉलेज से जुड़े 400 बेड क्षमता वाले अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद सिंगरौली और आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। साथ ही, छात्रों को प्रैक्टिकल और क्लीनिकल ट्रेनिंग की बेहतर सुविधा भी प्राप्त होगी।

नियमित कक्षाओं के शुरू होने से छात्रों में उत्साह है। जिले में पहली बार मेडिकल शिक्षा का वास्तविक संचालन शुरू हुआ है, जिसे सिंगरौली के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Source link