Last Updated:
Palak Muchhal Visits Brother Palash In Hospital: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी उनके पिता श्रीनिवास मंधाना और पलाश की तबीयत बिगड़ने के कारण पोस्टपोन हो गई, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. इन चर्चाओं के बीच पहले पलाश की बहन और सिंगल पलक ने प्राइवेसी की मांग की और फिर अपने भाई को देखने अस्पताल पहुंचीं. वहीं, पलाश मुच्छल की मम्मी ने भी बताया कि आखिर कैसे उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई.
नई दिल्ली. इंडियन क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर बैटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी मेहंदी और हल्दी के बाद अचानक से पोस्टपोन कर दी गई. 23 नवंबर को स्मृति पलाश की दुल्हन बनने वाली थीं. इस खबर के बाद सोशल मीडिया में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी जोरों पर थी, तभी संगीत नाइट के दौरान स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक की शिकायत हुई और दोनों की शादी स्थगित कर दी गई. हाल ही में पलाश की पहन और सिंगर पलक मुच्छल ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए शादी टलने की वजह बताते हुए कहा कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के चलते पलाश और स्मृति की शादी पोस्टपोन हुई है. इन अटकलों को तब और बल मिला जब स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी पोस्ट हटा दीं.
इस पूरे मामले की कहानी तब और जटिल हुई जब दूल्हे पलाश मुच्छल को भी मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इस दौरान मंगलवार की सुबह पलाश की बहन और मशहूर सिंगर पलक मुच्छल अपने भाई से मिलने पहुंचीं. पलक लॉग ब्लू शर्ट, ब्लैक लेगिंग और व्हाइट वेजेज पहने हुए थीं और उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर मौजूद पैपराजी से कोई बातचीत किए बिना ही चली गईं.
रोते-रोते बिगड़ी पलाश की तबीयत
जानकारी के मुताबिक, 24 नवंबर को पलाश को सांगली के अस्पताल में भर्ती कराया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें वायरल इंफेक्शन और एसिडिटी की शिकायत हुई. पलाश की मां अमिता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि पलाश स्मृति के पिता से बेहद जुड़े हुए हैं. जब क्रिकेटर के पिता बीमार पड़े तो पलाश ही सबसे पहले शादी रुकवाने पर अड़ गए. अमिता ने बताया कि हल्दी हो चुकी थी इसलिए हमने उसे बाहर नहीं जाने दिया. रोते-रोते उसकी तबीयत बिगड़ गई. आईवी ड्रिप चढ़ाई, ईसीजी और अन्य टेस्ट हुए. सब नॉर्मल आया, लेकिन स्ट्रेस बहुत है.
View this post on Instagram