Unique Cricket Record: टी20 फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक धुरंधर आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं. क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों काया पलट तेजी से दिख रहा है. हम आपको ऐसे ही एक धांसू बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके नाम 1000 रन का असंभव जैसा रिकॉर्ड दर्ज है. फिर भी इस खिलाड़ी का करियर 5 साल में खत्म हो गया. 5 साल में इस बल्लेबाज ने गेंदबाजों में खौफ भर दिया. 1000 रन के बड़े कारनामे से इस खिलाड़ी को आज भी याद किया जाता है.
टी20 में सबसे तेज 1000 रन
हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का महारिकॉर्ड है. टेस्ट खेलने वाली टीमों की लिस्ट में बाबर आजम और विराट कोहली जैसे बड़े नाम भी हैं. लेकिन हम जिस बल्लेबाज की बात करने जा रहे हैं उसके रिकॉर्ड को कोई भी नहीं तोड़ पाया है. नंबर-2 पर बाबर आजम का नाम आता है जबकि तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेवोन कॉनवे का नाम है.
कौन है इस रिकॉर्ड का बादशाह?
हम जिस बल्लेबाज की बात कर रहे हैं वो हैं इंग्लैंड के डेविड मलान. नाम तो सुना होगा लेकिन याद शायद ही किसी ने किया हो. मलान ने महज 24 पारियों में 1000 सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया था. उन्होंने बाबर आजम ने ये मुकाम हासिल किया लेकिन उन्हें 26 टी20 इंटरनेशनल मैच लग गए. डेवोन कॉनवे और मोहम्मद वसीम का भी हाल बाबर आजम जैसा ही रहा. विराट कोहली टी20 में 1000 रन 27 पारियों में बनाए जिसके चलते वह कुछ कदम नीचे हैं.
ये भी पढ़ें… रोहित, विराट नहीं कर पाए.. एक पाकिस्तानी तोड़ गया राहुल द्रविड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 साल से था अमर
5 साल में गायब हुए डेविड मलान
डेविड मलान ने 62 टी20 मैच खेले जिसमें उनका औसत 36.38 का रहा जबकि 132.49 के स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए. उनके नाम एक शतक और 16 फिफ्टी हैं और आज भी विरोधी टीम की बखिया उधड़ने का माद्दा रखते हैं. डेविड मलान ने पिछले साल थककर वनडे और टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, उनका कहना था कि वह टी20 के लिए मौजूद रहेंगे. लेकिन सेलेक्टर्स ने उनकी तरफ फोकस ही नहीं किया.