India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट का चौथे दिन का खेल जारी है. मैच अभी पूरा खत्म नहीं हुआ है, लेकिन टीम इंडिया की हार तीसरे दिन ही कंफर्म हो गई थी. ये हम नहीं बल्कि इसकी गवाह आंकड़े दे रहे हैं. साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन न देते हुए बल्लेबाजी करने उतरी और 300+ रन की लीड ले ली थी. भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट का इतिहास उठाकर देखें तो टीम इंडिया की जीत काफी मुश्किल नजर आती है.
201 रन पर सिमटा भारत
पहली पारी में ही साउथ अफ्रीका की टीम घातक नजर आई थी. टीम ने बोर्ड पर 489 रन का स्कोर टांग दिया था. इसके बाद, अफ्रीका के धमाकेदार ऑलराउंडर मार्को यान्सन ने 93 रन की पारी खेली जबकि सेनुरन मुथ्थुस्वामी ने शतक ठोका. टॉप ऑर्डर में अफ्रीका की बल्लेबाजी धमाकेदार देखने को मिली. स्टब्स ने 49, बावुमा ने 41, स्टब्स ने 49 जबकि रिकेल्टन ने 38 रन की पारी खेलकर टीम को 489 तक पहुंचाया था. जवाब में टीम इंडिया महज 201 रन के स्कोर पर सिमट गई.
अफ्रीका की जीत क्यों हुई पक्की?
तीसरे दिन ही अफ्रीका की जीत पक्की हो गई थी. साउथ अफ्रीका की टीम 288 रन की लीड लेकर मैदान में उतरी. दिन का खेल खत्म होने तक ये लीड 300 पार हो चुकी थी और अफ्रीकी टीम ने एक भी विकेट नहीं खोया था. जिसके बाद ही आंकड़ों के हिसाब से अफ्रीका की जीत पक्की नजर आ रही है. चौथे दिन के पहले घंटे में अफ्रीका ने 350 से ज्यादा की लीड ले ली और 400 रन की तरफ बढ़ती नजर आई. आंकड़ों के हिसाब से भारतीय जमीन पर कभी भी 300 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज नहीं हुआ है. ऐसे में अगर ये मुकाबला भारतीय टीम जीत जाती है तो किसी चमत्कार से कम नहीं होगा.
ये भी पढे़ं.. गजब: 278 बोल्ड.. संन्यास तक मिचेल स्टार्क के टारगेट पर नामुमकिन रिकॉर्ड, लगाना होगा खास ‘अर्धशतक’
जडेजा ने दिलाई सफलता
चौथे दिन रवींद्र जडेजा ने पहले घंटे में सफलता दिलाई. उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया जिन्होंने 35 रन की पारी खेली. दोनों पारियों में शानदार पारी खेलने के बाद भी स्टब्स अपने अर्धशतक से चूक गए थे. पिछली पारी में उन्होंने 49 रन ठोके थे. अफ्रीका की टीम बढ़ी आसानी से 400 के पार पहुंचती दिख रही है. भारत के स्पिनर्स और पेसर्स दोनों का जादू पूरी तरह से फुस्स नजर आया.