अज्ञात महिला मासूम को अस्पताल में छोड़कर भागी: पुलिस ने बच्चे को शिशु वार्ड में भर्ती कराया, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस – Madhya Pradesh News

अज्ञात महिला मासूम को अस्पताल में छोड़कर भागी:  पुलिस ने बच्चे को शिशु वार्ड में भर्ती कराया, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस – Madhya Pradesh News



बच्चे की शिकायत करने वाला विपिन सेन और बच्चे का फाइल फोटो।

ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में बुधवार दोपहर एक अज्ञात महिला अपने मासूम बच्चे को एक व्यक्ति के पास छोड़कर फरार हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती कराया है। घटना दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच की

.

जानकारी के अनुसार कम्पू थाना क्षेत्र स्थित कमला राजा अस्पताल में विपिन सेन नामक व्यक्ति अपनी बेटी की डिलीवरी के बाद उसे देखने आया था। इसी दौरान एक अज्ञात महिला उसके पास पहुंची और उसे अपना बच्चा यह कहकर थमा दिया कि वह “थोड़ी देर में लौटकर बच्चे को ले जाएगी।”

महिला बच्चे को छोड़कर चली गई, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी।

महिला के न लौटने पर विपिन सेन ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची और मौके की जांच करने के बाद बच्चे को शिशु वार्ड में भर्ती कराया।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब बच्चे को छोड़कर भागी महिला की पहचान करने के लिए अस्पताल परिसर में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।

घटना के बाद विपिन सेन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बता रहा है कि वह बेटी की डिलीवरी देखने अस्पताल आया था। बाहर निकलने के बाद वह बाथरूम गया और फिर बीड़ी पी रहा था। तभी एक महिला उसके पास आई और बच्चे को पकड़ाते हुए कहा कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगी। लेकिन एक घंटे तक महिला नहीं लौटी।

पुलिस फिलहाल महिला की तलाश कर रही है और जांच जारी है।



Source link