Last Updated:
Who is Mary D’Costa: पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना की शादी को फिलहाल टाल दिया गया है. शादी होगी, कब होगी, होगी भी या नहीं लोग इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, लेकिन इन खबरों के साथ लोग मैरी डी’कोस्टा के बारे में जानना चाह रहे हैं. जिन्होंने पलाश के साथ अपने कथित चैट्स के स्क्रीनशॉट वायरल कर सिंगर और क्रिकेटर के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सिंगर और संगीतकार पलाश मुच्छल ने क्या भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को धोखा दे रहे थे? सवाल इसलिए क्योंकि दोनों 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन शादी में धोखाधड़ी के आरोपों ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. सच्चाई क्या है ये फैंस पलाश और स्मृति से जानना चाहते हैं, लेकिन दोनों ने चुप्पी साध रखी है. इन दोनों के शादी पोस्टपोन हुई तो पहले खबरें आईं कि स्मृति मंधाना के पापा को हार्ट अटैक हुआ और वह अस्पताल में भर्ती हैं. इन खबरों के बीच मैरी डी’कोस्टा के स्क्रीन शॉट्स ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी. क्या आप जानते हैं कि ये मैरी डी’कोस्टा कौन हैं? चलिए बताते हैं…

मैरी डी’कोस्टा कौन है. ये सवाल हर किसी के मन में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी डी’कोस्टा एक कोरियोग्राफर हैं और कथित तौर पर स्मृति-पलाश की प्री-वेडिंग इवेंट्स के लिए डांस रिहर्सल्स संभाल रही थीं.

उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को अब प्राइवेट कर लिया गया है, लेकिन वायरल स्क्रीनशॉट्स में पलाश के नाम और आईडी से भरे चैट्स दिख रहे हैं. ये चैट्स मई 2025 के बताए जा रहे हैं, जहां पलाश ने मैरी को स्विमिंग, स्पा और वर्सोवा बीच पर अर्ली मॉर्निंग ट्रिप के लिए इनवाइट किया. PC instagram/smriti_mandhana
Add News18 as
Preferred Source on Google

जब मैरी ने रिलेशनशिप स्टेटस पूछा, तो पलाश ने कथित तौर पर कहा, ‘स्मृति के साथ लॉन्ग-डिस्टेंस है, रिलेशनशिप ज्यादातर डेड लगती है.’ एक चैट में तो उन्होंने मरियम को ‘बेबी’ कहा और मीट-अप की प्लानिंग की.

रेडिट थ्रेड्स पर दावा किया गया कि स्मृति के पिता को प्री-वेडिंग इवेंट्स के दौरान पलाश को एक महिला के करीब देखा, जिससे झगड़ा हुआ और हार्ट अटैक पड़ा. कुछ यूजर्स ने कहा कि पलाश को एंगेजमेंट से 4 दिन पहले डांस प्रैक्टिस के दौरान किसी को किस करते देखा गया.

इन खबरों के बाद शक तब और बढ़ गया जब स्मृति ने इंस्टाग्राम से शादी और एंगेजमेंट की सारी फोटोज डिलीट कर दीं. उनकी दोस्त शिवाली शिंदे और टीममेट श्रेयांका पाटिल ने भी पलाश को अनफॉलो कर दिया.

पलाश की बहन पलक मचल ने शादी पोस्टपोन की पुष्टि की और प्राइवेसी की मांग की. लेकिन चीटिंग को लेकर चल रही चर्चाओं पर चुप्पी साधे रखी.

फिलहाल इस मामले पर न स्मृति ने, न पलाश ने, न मैरी ने कोई स्टेटमेंट दिया. हालांकि, अब स्मृति के पापा अस्पताल से घर लौट आए हैं. अब लोगों को इंतजार है कि अगर ये खबरें सहीं हैं तो उनकी तरफ से कोई बयान जारी हो, नहीं तो शादी की नई तारीख का ऐलान हो.