दतिया की दवा कंपनी शर्मा आयुर्वेद, डाबर पर कार्रवाई: 4 कंपनियों की 6 आयुर्वेदिक दवाएं प्रतिबंधित, जांच में फेल होने के बाद स्टॉक हटाने के निर्देश – datia News

दतिया की दवा कंपनी शर्मा आयुर्वेद, डाबर पर कार्रवाई:  4 कंपनियों की 6 आयुर्वेदिक दवाएं प्रतिबंधित, जांच में फेल होने के बाद स्टॉक हटाने के निर्देश – datia News



मध्य प्रदेश सरकार ने राज्यभर में चार कंपनियों की छह आयुर्वेदिक दवाओं के कुछ बैच नंबरों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन कंपनियों में दतिया की शर्मायु जैन्यून आयुर्वेद, श्री शर्मा आयुर्वेद मंदिर, डाबर इंडिया लिमिटेड और धनवंतरी हर्बल्ला शामिल हैं। राज्य सरक

.

लैब जांच में सामने आईं गड़बड़ियां

ये दवाएं आमतौर पर बुखार, अम्लपित्त और खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं में उपयोग की जाती हैं। इनकी जांच ग्वालियर स्थित शासकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में की गई। छिंदवाड़ा जिले से भेजे गए नमूनों में कई तरह की गड़बड़ियां मिलीं। रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया कि ये नमूने असुरक्षित हैं और इनका सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

दतिया में बिक्री पर तत्काल रोक

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दतिया जिले में जिला आयुष अधिकारी ने तुरंत प्रभाव से इन सभी दवाओं की बिक्री, खरीद और भंडारण पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। मेडिकल स्टोरों से प्रतिबंधित बैचों का स्टॉक हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि असुरक्षित दवाएं बाजार में न बिक सकें।

किन बैचों पर लगी रोक

प्रतिबंधित दवाओं में श्री शर्मा आयुर्वेद मंदिर की गिलोय सत्व (बैच 005P-1) और कामदुधा रस (25117002P-1) शामिल हैं। धनवंतरी हर्बल्ला की प्रवाल पिष्टी (PPMB-077) और मुक्ता शुक्ति (MSBDO 059) को भी असुरक्षित घोषित किया गया है। देश की बड़ी कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड की कफकुठार रस (SB 00066) और लक्ष्मी विलास रस नारदीय (SB 00885) भी मानकों पर खरा नहीं उतरी।



Source link