मध्यप्रदेश मौसम: नवंबर में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड! नौगांव सबसे ठंडा, भोपाल-इंदौर में तापमान ने लोगों को चौंकाया

मध्यप्रदेश मौसम: नवंबर में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड! नौगांव सबसे ठंडा, भोपाल-इंदौर में तापमान ने लोगों को चौंकाया


Last Updated:

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है और नवंबर के पहले दो हफ्तों में कई तापमान रिकॉर्ड टूटे हैं. भोपाल में 84 साल का और इंदौर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा. नौगांव 8°C के साथ सबसे ठंडा रहा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है.

MP Weather Update. मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. हालांकि इस दौरान प्रदेश में नवंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में कई रिकॉर्ड टूटते नजर आए. अब नवंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड और शीत लहर से प्रदेश के लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है. राजधानी भोपाल की बात की जाए तो यहां 84 साल का रिकॉर्ड नवंबर माह में टूटा. वहीं इंदौर में भी 25 साल का रिकॉर्ड टूटा नजर आया. अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में कहीं भी शीतलहर का अलर्ट नहीं है.

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 1.5 से 2 डिग्री तक कम रहे. वहीं रीवा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान भी 1.9 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान छतरपुर जिले के नौगांव का तापमान सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा रीवा का 8.9 डिग्री और मुरैना का 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा. बड़े शहरों की बात की जाए तो ग्वालियर जैसे मैदानी इलाके का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया जा रहा है.

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में प्रदेश में कोई खास सिस्टम एक्टिव नहीं है. हालांकि प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सब हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है. साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से एक लो प्रेशर सिस्टम दक्षिणी अंडमान में बन रहा है. इसके अतिरिक्त एक डिप्रेशन बंगाल की खाड़ी में 24 नवंबर से बनने की संभावना है. हालांकि आने वाले दिनों में रात के तापमान में हल्की उछाल देखी जा सकती है.

इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: नौगांव (छतरपुर) – 8°C (सबसे कम), रीवा – 8.9°C, मुरैना – 9.4°C, खजुराहो (छतरपुर) – 9.6°C, चित्रकूट (सतना) – 9.7°C

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
इंदौर – 16.8°C
उज्जैन – 16.7°C
जबलपुर – 15°C
भोपाल – 14°C
ग्वालियर – 10°C

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मध्यप्रदेश मौसम: नवंबर में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड! नौगांव सबसे ठंडा



Source link