Last Updated:
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana: मध्यप्रदेश सरकार के इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम तीर्थ यात्रा पर जाने का निःशुल्क अवसर मिलेगा. आवेदन 8 दिसंबर 2025 तक संबंधित तहसील, जनपद कार्यालय या स्थानीय निकाय में आवेदन जमा करना होगा.
धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025-026 अंतर्गत 13 नवंबर से 29 मार्च 2026 तक यात्रा का कैलेण्डर जारी किया गया है. जिसमें छतरपुर जिले से 250 तीर्थ यात्रियों सहित यात्रा 22 दिसम्बर 2025 को रामेश्वरम्-मदुरई के लिए रवाना होगी.

जिले के जाने वाले यात्रियों को 8 दिसंबर 2025 तक संबंधित तहसील, जनपद कार्यालय या स्थानीय निकाय में आवेदन जमा करना होगा.

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रा पर जाने के लिए आवेदक जिले का स्थाई निवासी हो और उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए. साथ ही आवेदक को आयकर दाता नहीं होना चाहिए. शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र शासकीय चिकित्सक से प्राप्त होना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यात्रा करने हेतु आवेदक द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होने और किसी संक्रामक रोग से ग्रसित नहीं होने का चिकित्सीय प्रमाण-पत्र आवेदन में दिया जाना अनिवार्य है.

इसके अलावा एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ पहचान पत्र जेसे दस्तावेज होना जरूरी है. आप अपने इस फॉर्म को स्थानीय तहसील, निकाय या जनपद कार्यालय में जमा कर सकते हैं.

रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए चयनित आवेदकों को अपने गृह निवास से रेलवे स्टेशन तक और यात्रा वापिस आने पर रेलवे स्टेशन से अपने गृह निवास तक स्वयं के व्यय पर वापस जाना होगा. तीर्थ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन के लिए नियत समय से दो घंटे पूर्व आने की जिम्मेदारी आवेदक की होगी. जिसकी जानकारी चयनित आवेदकों को दी जाएगी.

मध्यप्रदेश शासन ने जून 2012 में इस योजना का शुभारंभ किया था. इस योजना में प्रदेश के वरिष्ठ नागरिको को देश के चिन्हित तीर्थ स्थल की नि:शुल्क यात्रा कराई जाती है.

तीर्थ यात्रियों को विशेष रेल से यात्रा, नाश्ता, भोजन एवं शुद्ध पेयजल, तीर्थ स्थान पर रुकने की व्यवस्था, जहाँ आवश्यक हो बस से यात्रा और अन्य सुविधाएं धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग, मध्यप्रदेश शासन से अनुबंधित इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC), जो कि भारत सरकार का उपक्रम है, के द्वारा उपलब्ध करायी जाती है.