शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय बाइक सवार देवीलाल की मौत हो गई। बुधवार शाम मंडोदा जोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोट आईं।
.
हादसा बुधवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। टक्कर के बाद देवीलाल को सिर में गंभीर चोट आईं। सूचना मिलने पर 108 सारंगपुर एम्बुलेंस की मदद से उन्हें मोहन बड़ोदिया सीएचसी ले जाया गया। एंबुलेंस पायलट मांगीलाल दांगी और ईएमटी सुरेश दांगी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
सीएचसी में डॉक्टरों ने देवीलाल को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौत हुई। वह ग्राम डाकनी के रहने वाले थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमॉर्टम गुरुवार सुबह किया जाएगा। फिलहाल, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि घटना के समय देवीलाल कहां जा रहे थे।