भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की बीते 23 नवंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन अब वह टल गई है. शादी के दिन ही मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्तपताल में एडिमिट कराना पड़ा. मंधाना के पिता को हार्ट अटैक आया था. नई अपडेट के मुताबिक मंधाना के पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन पलाश के साथ उनकी शादी फिलहाल अनिश्चित समय के लिए टल गई है. ऐसे में आइए जानते हैं मंधाना और पलाश की शादी से जुड़े पूरे मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है?
केबीसी-17 में नहीं जाएंगी स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना को अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में एक वर्ल्ड कप स्पेशल में शो में जाना था, लेकिन अब उन्होंने यहां जाना रद्द कर दिया है.
मैरी डी’कोस्टा के साथ पलाश का चैट वायरल
पलाश मुच्छल को चैट वायलर हुआ वो मैरी डी’कोस्टा की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी डी’कोस्टा एक कोरियोग्राफर हैं और कथित तौर पर स्मृति-पलाश की प्री-वेडिंग इवेंट्स के लिए डांस रिहर्सल्स संभाल रही थीं. चैट वायरल होने के बाद मैरी डी’कोस्टा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल को प्राइवेट कर लिया है.
पलाश मुच्छल का कथित चैट वायरल
इस पूरे टाइमलाइन के दौरान सबसे बड़ा भूचाल तब आया जब पलाश मुच्छल का एक फर्लटी चैट वायरल हुआ. पालश का ये चैट एक कोरियोग्राफर के साथ का बताया जा रहा जो उनके संगीत सेरेमनी की तैयारी के लिए आईं थीं.
मंधाना के दोस्तों ने भी किया पोस्ट डिलीट
सिर्फ मंधाना ही नहीं, उनके दोस्तों ने भी सरेमनी की सभी फोटो और वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दिया. इसके अलावा श्रेयंका पाटिल समेत मंधाना के कुछ दोस्तों ने पलाश मुच्छल को अनफॉलो भी करा दिया.
स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पोस्ट किया डिलीट
शादी के टलने के बाद सबका माथा तब ठनका जब मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रपोजल, हल्दी और संगीत सेरेमनी की वीडियो और सभी फोटो को हटा दिया. मंधाना के इस फैसले के बाद शादी टलने को लेकर एक अलग एंगल मिल गया.
पलाश की मां ने भी दिया अहम बैठक
पलक मुच्छल के बाद पलाश की मां ने भी शादी टलने को लेकर बयान दिया. पलाश की मां ने बताया कि शादी स्मृति मंधाना नहीं टाली है, बल्कि ये फैसला उनके बेटे का था. उनकी मां बताया कि पलाश स्मृति मंधाना के पिता से काफी क्लोज हैं. अचानक उनकी तबीयत खराब होने के कारण पलाश सदमें हैं और जब तक मंधाना के पिता ठीक नहीं हो जाते, तब तक शादी को टालने का फैसला किया गया है.
पलाश की बहन का सोशल मीडिया पोस्ट
अचानक खुशी के माहौल का गम में बदलने के बाद हर कोई इंतजार में था कि पलाश या फिर मंधाना की तरफ से कोई बयान आए. आखिरकार पलाश की बहन पलक मुच्छल ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर जानकारी दी. पलक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी को स्थगित किया गया है. आप सभी से गुजारिश है कि इस मुश्कतिल समय में दोनों फैमिली के प्राइवेसी की सम्मान करें. ”
पलाश मुच्छल की भी तबीयत हुई खराब
शादी टलने के बाद ये खबर आई कि मंधाना के होने वाले पति पलाश मुच्छल की भी तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि शादी अचानक टलने के कारण पलाश सदमें में आ गए हैं.
शादी को अनिश्चित समय के लिए टाला
मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के बाद शादी समारोह रुक चुकी थी और ये बात सामने आई कि अब शादी को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है. तुहिन मिश्रा ने ये अपडेट दिया था कि जब तक मंधाना के पिता ठीक नहीं होते शादी की अगली तारीख नहीं बताई जाएगी.
मंधाना के पिता को आया था हार्ट अटैक
23 नवंबर की दोपहर में मंधाना के बिजनेस मैनेजर तुहिन मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, तबीयत किसी मेहमान की नहीं बल्किल मंधाना के पिता की खराब हुई है और उन्हें सांगली के ही एक अस्पताल में एडमिट कराया गया. तुहिन मिश्रा ने ये भी बताया कि सुबह से ही मंधाना के पिता की तबीयत खराब थी और ज्यादा स्थिति खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा.
23 नवंबर को होनी थी मंधाना और पलाश की शादी
मंधाना और पलाश 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली थे. पलाश और मंधाना की शादी समारोह सांगली में चल रहा था. इस दौरान दौरान दोपहर के समय से ये खबर आई थी कि शादी में आए किसी मेहमान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिसके कारण शादी को फिलहाल टाल दिया गया.
संगीत सेरेमनी में मंधाना और पलाश ने जमा दिए थे रंग
22 नवंबर की रात को पलाश और मंधाना की शादी के लिए संगीत सेरेमनी थी. बॉलीवुड अंदाज में इस सेरेमनी की तैयारी की थी. पलाश और और स्मृति मंधाना ने साथ में परफॉर्म भी किया था. इस दौरान दोनों के परिवार वाले और दोस्त बेहद खुश लग रहे थे.
हल्दी-मेंहदी सेरेमनी में बेहद खुश थीं मंधाना
21 नवंबर को शादी के लिए हल्दी और मेंहदी सेरेमनी में मंधाना के परिवार के साथ भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की उनकी तमाम दोस्तों ने शिरकत की थी. इस खास मौके पर शेफाली वर्मा, श्रेयंका और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी उनकी साथी खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया था.
प्रपोजल रिंग के साथ मंधाना का इंस्टाग्राम वीडियो
मंधाना और पलाश लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों की फैमिली भी इस रिश्ते से खुश थे. शादी के लिए प्रपोज किए जाने के बाद मंधाना ने टीम इंडिया में अपने साथी खिलाड़ी जैसे जेमिमा रोड्रिग्स और श्रेयंका पाटिल जैसे खिलाड़ियों के संग प्रपोजल रिंग के साथ इंस्टग्राम पर रील बनाकर वीडियो भी शेयर किया था.
20 नवंबर से शुरू हो गई थी तैयारी
आईसीसी महिला विश्व कप खत्म होने के बाद स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल के साथ शादी तैयारियां शुरू कर दी थी. पलाश ने डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में मंधाना को रोमांटिंक अंदाज में शादी के लिए प्रोपज किया किया. सोशल मीडिया पर इस प्रोपजल का वीडियो भी शेयर किया गया, जिसे फैंस ने भी खूब पसंद किया.