Last Updated:
हजारीबाग में पहली बार कूच बिहार ट्रॉफी का आयोजन संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जिसमें झारखंड और केरल की टीमें खेलेंगी. मनीष जायसवाल ने तैयारियों की पुष्टि की.
हजारीबाग: हजारीबाग खेल के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान बना रहा है. जिले को पहली बार बीसीसीआई की घरेलू कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी मिली है. 8 से 11 दिसंबर तक हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में कूच बिहार ट्रॉफी एलीट ग्रुप का झारखंड और केरल के बीच मुकाबला खेला जाएगा. मैच को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.
जानकारी देते हुए हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग अब बीसीसीआई के नक्शे पर आ गया है. कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है. आने वाले दिनों में दो राज्यों के खिलाड़ी हजारीबाग में क्रिकेट खेलेंगे. जिससे यहां के खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा.
युवा खिलाड़ियों को मिलेगा अनुभव
बीसीसीआई ने झारखंड में क्रिकेट आयोजन की उच्च गुणवत्ता को देखते हुए JSCA को 2025-26 सीजन के लिए 77 मैचों की जिम्मेदारी दी है. इन्हीं में से एक मैच हजारीबाग में आयोजित होगा. जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने कहा कि यह उनके वर्षों पुराने सपने के पूरे होने जैसा है. उन्होंने आगे कहा कि इस आयोजन से हजारीबाग के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के मैचों का अनुभव मिलेगा और शहर का नाम क्रिकेट के मानचित्र पर और मजबूती से उभरेगा. खिलाड़ियों के रहने, खाने, आने-जाने से लेकर स्टेडियम की तकनीकी तैयारियों तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं.
रणजी मैच के लिए की जा रही तैयारियां
संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में पांच नई टर्फ विकेट तैयार की गई है. इसके अलावा चार प्रैक्टिस विकेट बनाए गए हैं. साइड स्क्रीन का विस्तार किया गया है. पिच के दोनों ओर वीडियो विश्लेषण के लिए प्लेटफार्म तैयार किया गया है. ड्रेसिंग रूम और अंपायर रूम को राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से अपग्रेड किया गया है. आगे चलकर रणजी मैच भी हजारीबाग में हो, इसके लिए तैयारी की जा रही है. उम्मीद है कि बीसीसीआई भविष्य में यह मौका जरूर देगा.
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें