अभिषेक जैन ने भोपाल से दिल्ली साइकिल यात्रा शुरू की: महिलाओं की सुरक्षा और जमीन मामलों में सख्त कानून की मांग – Vidisha News

अभिषेक जैन ने भोपाल से दिल्ली साइकिल यात्रा शुरू की:  महिलाओं की सुरक्षा और जमीन मामलों में सख्त कानून की मांग – Vidisha News



भोपाल के अभिषेक जैन ने महिलाओं की सुरक्षा और जमीन से जुड़े मामलों में सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर भोपाल से दिल्ली तक साइकिल यात्रा शुरू की है। उनकी यह यात्रा शनिवार सुबह विदिशा पहुंची, जहां स्थानीय लोगों और संगठनों ने उनका स्वागत किया।

.

जैन ने बताया कि भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में सामने आए कुछ मामलों ने उन्हें इस अभियान के लिए प्रेरित किया है। उनका उद्देश्य प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सामाजिक अपराधों पर कठोर कानून बनाने की अपील करना है।

अभिषेक जैन ने 10 से 15 दिनों के भीतर दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य रखा है। दिल्ली पहुंचकर वह प्रधानमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे। उनकी प्रमुख मांगों में लव जिहाद, लैंड जिहाद और ड्रग्स माफिया पर सख्त कार्रवाई शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता के लिए की जा रही है।

विदिशा पहुंचने पर, समाजसेवी संगठनों और स्थानीय निवासियों ने अभिषेक जैन का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने जैन के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link