उज्जैन की सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी बनी ‘मिस इंडिया पोलैंड 2025’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से मचाया धमाल

उज्जैन की सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी बनी ‘मिस इंडिया पोलैंड 2025’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से मचाया धमाल


Last Updated:

Miss India Poland 2025: उज्जैन की आयशा सना कुरैशी ने पोलैंड में ‘मिस इंडिया पोलैंड 2025’ जीतकर शहर का नाम रोशन किया है. आईटी इंजीनियर से ब्यूटी क्वीन बनीं आयशा अब न्यूयॉर्क की वर्ल्डवाइड चैंपियनशिप में उतरेंगी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक्ट से उन्होंने सबका दिल जीत लिया.

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में छिपे सितारे समय-समय पर चमकते हैं और दुनिया को चकाचौंध कर देते हैं. ऐसा ही एक चमकदार प्रदर्शन उज्जैन की बेटी आयशा सना कुरैशी ने पोलैंड की धरती पर किया. कई वर्षों से पोलैंड में एक प्रमुख आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत आयशा ने हाल ही में आयोजित ‘मिस इंडिया पोलैंड 2025’ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर ताज पहन लिया. उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार को, बल्कि पूरे शहर और प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया है. विदेश में रहकर भी उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं का लोहा मनवाया.

आयशा सना कुरैशी उज्जैन के आदर्श नगर नागझिरी निवासी मुक्तदिर खालिद कुरैशी की सुपुत्री हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट पॉल स्कूल, उज्जैन से प्राप्त की, जहां वे हमेशा मेधावी छात्रा रहीं. इंजीनियरिंग की डिग्री एमआईटी कॉलेज से हासिल करने के बाद 2015 में एक अमेरिकी आईटी कंपनी में नौकरी मिली. 2019 से वे पोलैंड में कार्यरत हैं, जहां व्यस्त शेड्यूल के बावजूद उन्होंने अपने शौक को कभी नहीं छोड़ा. पिता खालिद कुरैशी ने बताया कि बचपन से ही आयशा को एक्टिंग, मॉडलिंग और स्टेज परफॉर्मेंस का जुनून था. उनका सपना था मिस इंडिया जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में चमकना, जो उन्होंने सालों की मेहनत से साकार किया.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक्ट सबसे चर्चित
प्रतियोगिता में आयशा का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक एक्ट सबसे ज्यादा चर्चित रहा. इस एक्ट में उन्होंने भारतीय महिलाओं की ताकत और सांस्कृतिक गहराई को बखूबी पेश किया, जिसकी जमकर तारीफ हुई. रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और इंटरव्यू के सभी चरणों में उनका आत्मविश्वास और ग्रेस ने जजों को प्रभावित किया. अंत में, कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच वे विजेता बनीं. परिवार का कहना है कि आयशा को हमेशा सपनों को पंख देने की आजादी दी गई, जिसका फल आज मिल रहा है.

‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2026’ में प्रतिनिधित्व करेंगी
इस जीत के बाद आयशा अब न्यूयॉर्क (अमेरिका) में आयोजित होने वाली ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2026’ में पोलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह उनके लिए नया पड़ाव होगा, जहां वे भारत का मान बढ़ाएंगी. आयशा की कहानी प्रेरणादायक है- पढ़ाई, करियर और कला का संतुलन बनाए रखना संभव है. उज्जैन के लोग उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे वैश्विक स्तर पर भी ध्वज फहराएंगी. यह उपलब्धि साबित करती है कि मजबूत इरादे और सच्ची लगन से कोई सपना असंभव नहीं.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

उज्जैन की सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी बनी ‘मिस इंडिया पोलैंड 2025’



Source link