छिंदवाड़ा शहर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े बड़े मामले में देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नौशाद को सिंगोड़ी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले छिंदवाड़ा पुलिस ने नागपुर के दो युवकों
.
हाल ही में नागपुर के दो युवकों को 13.62 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि यह ड्रग्स नौशाद के कहने पर ही छिंदवाड़ा लाया जाता था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी।
सिंगोड़ी बस स्टैंड से गिरफ्तारी बुधवार सुबह देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि नौशाद सिंगोड़ी बस स्टैंड पर मौजूद है। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि नौशाद कुछ साल पहले नागपुर के युवकों की संगत में आया, जहां पहली बार उसे एमडी का नशा कराया गया।
इसके बाद वह खुद भी इस ड्रग्स का आदी हो गया और सप्लाई चेन से जुड़ गया। पुलिस के मुताबिक नौशाद द्वारा आदिल और अतीक को करीब 3 हजार रुपए ऑनलाइन भेजकर नागपुर से एमडी मंगवाई जाती थी।
सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज देहात थाना पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नौशाद शहर में किन-किन लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता था।