टेस्ट क्रिकेट में कई महान खिलाड़ी आए और उन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में लंबे समय तक राज किया है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट की 2 सबसे बड़ी टीमें मानी गई हैं. इन दिनों दोनों देशों के बीच एशेज सीरीज भी खेली जा रही है. इंग्लैंड पहला मुकाबला बुरी तरह से हार चुकी है. अब उन्हें कमबैक करने के लिए बेहतर प्रदर्शन होगा. सभी की नजरें एक खिलाड़ी पर हैं और वह नाम है जो रूट. गौरतलब है जो रूट पहले मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे. इंग्लैंड के पूरी बल्लेबाजी का दारोमदार जो रूट के ऊपर टिका हुआ है. रूट इस समय दुनिया के नंबर 1 टेस्ट खिलाड़ी हैं. पर क्या आपको पता है जो रूट को उनके टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा बार किस गेंदबाज ने चलता किया है?
जसप्रीत बुमराह
बता दें कि इस मामले में नंबर 1 पर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम है. रूट सबसे ज्यादा बार अपने टेस्ट करियर में बुमराह के खिलाफ आउट हो चुके हैं. बता दें कि 29 पारियों में बुमराह ने 30.89 की औसत से रूट को 11 पर चलता किया है. ये रिकॉर्ड वाकई में बेहद ही दिलचस्प है बुमराह टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज हैं और रूट नंबर 1 बल्लेबाज.
पैट कमिंस
लिस्ट में नंबर 2 पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का नाम शुमार है. बुमराह के बाद रूट का सबसे ज्यादा बार शिकार करने के मामले में इनका नाम है. बल्कि ऐसे कहें बुमराह के साथ इनका नाम काबिज है. कमिंस ने अपने करियर के दौरान रूट को 31 पारियों में 26.00 की औसत से 11 बार पवेलियन की राह दिखाई है.
मिशेल स्टार्क
लिस्ट में नंबर 3 पर एक और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज का नाम आता है. जी हां हम बात कर रहे हैं कंगारू खिलाड़ी मिशेल स्टार्क की. जो रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में तीसरे नंबर स्टार्क हैं. स्टार्क ने 33 पारियों में गेंदबाजी करते हुए रूट को 10 बार आउट करने का प्रचंड रिकॉर्ड कायम किया है. मौजूदा एशेज में स्टार्क बुमराह के रिकॉर्ड को बड़े ही आसानी से ध्वस्त कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: जडेजा का धमाका…, साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंद से कायम किया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जानें पूरा मामला