चेतेश्वर पुजारा के साले ने की खुदकुशी, पूर्व मंगेतर ने लगाया था रेप का आरोप

चेतेश्वर पुजारा के साले ने की खुदकुशी, पूर्व मंगेतर ने लगाया था रेप का आरोप


Last Updated:

Cheteshwar Pujara के साले जीत पाबरी ने आत्महत्या करके अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. पुजारा की बीवी पूजा के भाई जीत पर उनकी पूर्व मंगेतर ने रेप का आरोप लगाया था. ठीक एक साल पहले जीत पर पुलिस केस दर्ज किया गया था. अब उन्होंने एक साल बाद सुसाइड जैसे कदम उठाया है.

चेतेश्वर पुजारा के साले ने की आत्महत्या

राजकोट: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले जीत रसिकभाई पाबरी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की खबर लगते ही जब मालवीयनगर पुलिस अस्पताल में पहुंची तब तक डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है.

26 नवंबर 2024 को जीत पाबरी की पूर्व मंगेतर ने मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था, जिसमें उन पर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि कथित घटना के बाद उनकी सगाई टूट गई थी. ठीक एक साल बाद 26 नवंबर 2025 को पाबरी ने आत्महत्या कर ली.

पुजारा के ससुराल वाले जामजोधपुर से हैं, लेकिन पिछले दो दशकों से राजकोट में बसे हुए हैं, जहां उनका परिवार एक कपास ओटने का कारखाना चलाता है. उनकी पत्नी पूजा का एक छोटा भाई और एक बहन है. गोंडल में पैदा हुई और दसवीं तक आबू के सोफिया स्कूल में पढ़ाई करने वाली पूजा पाबरी ने अहमदाबाद में हाई स्कूल की शिक्षा पूरी की और मुंबई से मास्टर डिग्री हासिल की. ​​चेतेश्वर पुजारा से मिलने से पहले वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती थी. अब कपल एक बेटी के मां-बाप हैं.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ… और पढ़ें

homecricket

चेतेश्वर पुजारा के साले ने की खुदकुशी, पूर्व मंगेतर ने लगाया था रेप का आरोप



Source link