जडेजा का धमाका…,साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंद से कायम किया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जानें पूरा मामला

जडेजा का धमाका…,साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंद से कायम किया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जानें पूरा मामला


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया बुरी तरह से व्हाइट वॉश हो चुकी है. भारतीय टीम की इस साल ये घर में दूसरी सीरीज हार है. टीम इंडिया के बल्लेबाज आखिरी टेस्ट में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. इस हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर जमकर निशाना साधा जा रहा है. ये 25 सालों में पहला मौका है जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से घर में सीरीज हारी है. हालांकि, आज हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में. अब ये रिकॉर्ड भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के नाम हो चुका है. आइए नजर डालते हैं अब तक ऐसा करने वाले गेंदबाजों के बारे में.

अनिल कुंबले

लिस्ट में नंबर 1 पर भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी अनिल कुंबले का नाम है. कुंबले ने अपने टेस्ट करियर के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 21 टेस्ट मैचों में 31.89 की औसत से 84 विकेट झटकने का कारनामा किया है.  वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


जवागल श्रीनाथ

लिस्ट में नंबर 2 पर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का नाम आता है. आप में से ज्यादातर लोग इन्हें नहीं जानते होंगे, लेकिन 90 के दशक में अपनी दमदार गेंदबाजी के दम पर बल्लेबाजों का पसीना छुड़ाने के लिए मशहूर श्रीनाथ ने कुंबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. उनके नाम 13 टेस्ट मैचों में 24.78 की औसत से 64 विकेट दर्ज है.

हरभजन सिंह

तीसरे पायदान पर द टर्मिनेटर के नाम से विख्यात भारतीय स्पिन  गेंदबाज हरभजन सिंह का नाम आता है. उन्होंने अपने करियर के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 11 टेस्ट मैचों में 28.40 की औसत से 60 विकेट लेने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. वह इस लिस्ट में दूसरे स्पिन गेंदबाज हैं.

रविचंद्रन अश्विन

चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट के दूसरे सबसे सफल स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का नाम शुमार है. अश्विन अपनी फिरकी के दम पर विरोधी टीम को रुला कर रख देते थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन चौथे पायदान पर हैं. उन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 22.28 की औसत से 57 विकेट लेने का रिकॉर्ड स्थापित किया है.

रविंद्र जडेजा

लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर रविंद्र जडेजा का नाम आता है. उन्होंने ये रिकॉर्ड हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान हासिल किया. जडेजा ने शमी को इस मामले में पीछे छोड़ते हुए ये पोजीशन हासिल की. अब उनके नाम 11 टेस्ट मैचों में 19.63 की औसत से 52 टेस्ट विकेट हो चुका है.

ये भी पढ़ें: 30 नवंबर को मैदान पर बरसेगी आग, ऐसा रहा हिटमैन का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI रिकॉर्ड



Source link