धामनोद पुलिस ने देर रात निकाला फ्लैग मार्च: चौराहों पर व्यापारियों से चर्चा की; टीआई बोले- अब रात्रिकालीन गश्त भी बढ़ेगी – Dhamnod News

धामनोद पुलिस ने देर रात निकाला फ्लैग मार्च:  चौराहों पर व्यापारियों से चर्चा की; टीआई बोले- अब रात्रिकालीन गश्त भी बढ़ेगी – Dhamnod News


धामनोद पुलिस ने बुधवार रात नगर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस बल ने एबी रोड, मंडी रोड, बस स्टैंड और कई वार्डों से होते हुए लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया।

.

फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस जवानों की सघन उपस्थिति ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस नगर की सुरक्षा को लेकर सतर्क है और किसी भी अवांछित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चौराहों पर व्यापारियों से चर्चा की

मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न चौराहों पर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि अब रात्रिकालीन गश्त को भी बढ़ाया जाएगा। चौराहे के व्यापारी विनय अग्रवाल ने कहा कि ऐसे फ्लैग मार्च से पुलिस पर जनता का विश्वास बढ़ता है और सामाजिक सौहार्द की भावना भी मजबूत होती है।



Source link