पीडब्लयूडी मंत्री ने खरगोन बाईपास का औचक निरीक्षण किया: कॉम्पेक्शन में गड़बड़ी मिलने पर अधीक्षण यंत्री निलंबित, कंसल्टेंट कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश – Khargone News

पीडब्लयूडी मंत्री ने खरगोन बाईपास का औचक निरीक्षण किया:  कॉम्पेक्शन में गड़बड़ी मिलने पर अधीक्षण यंत्री निलंबित, कंसल्टेंट कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश – Khargone News



लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने खंडवा दौरे के दौरान खरगोन में बन रहे बाईपास का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंभीर लापरवाही मिलने पर उन्होंने अधीक्षण यंत्री विजयसिंह पंवार को तुरंत निलंबित कर दिया। मंत्री ने उपयंत्री और सुपरविजन कंसल्टेंट कंपनी

.

माप में कमी और खराब गुणवत्ता होने पर कार्रवाई

बुधवार रात करीब 7:30 बजे मंत्री राकेश सिंह राष्ट्रीय राजमार्ग-347 के निर्माण स्थल पर पहुंचे। जांच में पता चला कि डीबीएम (DBM) की मोटाई तो सही है, लेकिन उसका कॉम्पेक्शन मानक के अनुसार नहीं है। इसके अलावा, सड़क के किनारों (शोल्डर) पर रखे गए पत्थर भी ज्यादा बड़े आकार के पाए गए।

सैंपलिंग के दौरान भी मिली गड़बड़ी

सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए जब सामग्री के सैंपल लिए गए, तब पता चला कि विभाग के पास मापदंडों के अनुसार जरूरी बैग भी उपलब्ध नहीं थे। मंत्री ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

मामले को गंभीर मानते हुए अधीक्षण यंत्री विजयसिंह पंवार को तत्काल निलंबित कर दिया गया। उपयंत्री पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। वहीं सुपरविजन में कमी मिलने पर कंसल्टेंट कंपनी ICON के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता बीपी बोरासी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



Source link