ब्लैकलिस्ट कर दूंगा, पूरा पैसा रुक जाएगा…PWD मंत्री ने भरे मंच से किसे दी चेतावनी, चीफ इंजीनियर भी दंग

ब्लैकलिस्ट कर दूंगा, पूरा पैसा रुक जाएगा…PWD मंत्री ने भरे मंच से किसे दी चेतावनी, चीफ इंजीनियर भी दंग


Last Updated:

MP PWD Minister Rakesh Singh: खंडवा में PWD मंत्री राकेश सिंह ने सड़क गुणवत्ता पर सख्ती बरतते हुए ठेकेदारों को चेतावनी दी. 115 करोड़ की परियोजना का भूमिपूजन, लोकपथ ऐप में समय सीमा घटाकर 4 दिन किया. पर्यावरण संरक्षण पर कह दी बड़ी बात…

मंत्री राकेश सिंह.

रिपोर्ट: अमित जायसवाल

Khandwa News: मध्य प्रदेश के लोक निर्माण एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह ने खंडवा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी. बुधवार को 115 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क, पुल और पुलियाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चीफ इंजीनियर से कहा, “ठेकेदार को बता दें कि अगर सड़क की गुणवत्ता से कोई समझौता हुआ तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा और पूरा पैसा रोक दिया जाएगा.”

KBC में पूछा गया सवाल
कार्यक्रम में मंत्री ने विभाग की टैगलाइन ‘लोक निर्माण से लोक कल्याण’ को दोहराते हुए कहा, यह जनता के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने लोकपथ ऐप की तारीफ की, जिसमें अब सड़कों पर गड्ढों को भरने की समय सीमा 7 दिन से घटाकर 4 दिन कर दी गई है. इंजीनियरों को निर्देश दिया कि चार दिन के भीतर गड्ढा भरकर फोटो ऐप पर अपलोड करनी होगी. सिंह ने गर्व से बताया कि मात्र 5 महीने में ऐप की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में इससे जुड़ा सवाल पूछा गया.

यहां भी किया भूमिपूजन
पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा, सड़क निर्माण के दौरान 1 मीटर से अधिक व्यास वाले पेड़ों को नहीं काटा जाएगा, बल्कि उनकी शिफ्टिंग की जाएगी. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बनने पर हर एक किलोमीटर में रिचार्ज बोर का निर्माण अनिवार्य होगा, जो जल संरक्षण को बढ़ावा देगा. खंडवा के ओंकारेश्वर में सड़क परियोजना का भूमिपूजन करने के बाद मंत्री पंधाना विधानसभा के डुल्हार गांव पहुंचे, जहां खंडवा-डुल्हार की लगभग 18 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 52 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से भूमिपूजन किया.

इस दौरान मंच पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पंधाना विधायक छाया मोरे, खंडवा विधायक कंचन तनवे और मांधाता विधायक नारायण पटेल उपस्थित थे. स्थानीय लोगों ने इन परियोजनाओं का स्वागत किया, उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी. मंत्री ने कहा कि गुणवत्ता युक्त सड़कें ही सच्चा लोक कल्याण सुनिश्चित करेंगी. ये पहले प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

ब्लैकलिस्ट कर दूंगा, सब पैसा रुक जाएगा…PWD मंत्री ने मंच से किसे दी चेतावनी



Source link