बुरहानपुर जिले के महलगुराड़ा गांव में बुधवार को प्रतिबंध के बावजूद हेलों (पाड़ों) की टक्कर आयोजित की गई। इस दौरान पानी के बीच हो रही टक्कर के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें तीन-चार लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुं
.
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर महलगुराड़ा में हेलों की टक्कर का आयोजन किया गया था। इस दौरान दो हेला मालिकों के पाड़ों के बीच टक्कर हुई, जिसमें एक हेला मालिक का पाड़ा जीत गया। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों हेला मालिकों के समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे भी चले। तीन-चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। हालांकि, मामले की जांच जारी होने के कारण अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
शिकारपुरा थाना प्रभारी विक्रम चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मेला आयोजकों के खिलाफ बिना अनुमति हेलों की टक्कर कराए जाने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।