मिथ या सच! क्या वाकई डिलीवरी के बाद सिर-कान ढकना जरूरी? डॉक्टर ने खोला राज

मिथ या सच! क्या वाकई डिलीवरी के बाद सिर-कान ढकना जरूरी? डॉक्टर ने खोला राज


Last Updated:

Post Delivery Myths: डिलीवरी के बाद सिर और कान ढककर रखने के लिए क्यों कहा जाता है? क्या सच में महिलाओं के कान में हवा भरती है या यह सिर्फ पीढ़ियों से चला आ रहा एक मिथ है? रीवा आयुर्वेद हॉस्पिटल के डीन डॉ. दीपक कुलश्रेष्ठ ने इस बारे में जानकारी दी है.

Rewa News: विंध्य क्षेत्र में अक्सर देखा जाता है कि डिलीवरी के बाद बच्चे के साथ-साथ मां की खास केयर की जाती है. इस दौरान घर की बुजुर्ग महिलाएं ये जिम्मेदारी निभाती हैं. देखा जाता है कि आमतौर पर पीढ़ी दर पीढ़ी चल रहे नुस्खे दोहराए जाते हैं. इनमें से एक बहुत ही कॉमन है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपना सिर और कान ढककर रखने चाहिए.

इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि ऐसा ना करने से कान में हवा भर जाती है. ऐसे में कई महिलाएं भरी गर्मी में भी सिर पर स्कार्फ या दुपट्टा बांधकर रखती हैं. लेकिन क्या वाकई ऐसा करने की जरूरत है भी या ये महज एक कही सुनाई बात है. इसके पीछे आखिर कोई साइंटिफिक कारण है भी या नहीं, और क्या कहता है आयुर्वेद आइए जानते हैं.

क्या कहते हैं डॉक्टर?
रीवा आयुर्वेद हॉस्पिटल के डीन डाॅक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि आमतौर पर कहा जाता है कि डिलीवरी के बाद अगर महिलाएं अपने कान और सिर को नहीं ढकती हैं, तो उनके मगज और कान में हवा भर जाती है. डॉक्टर कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि ऐसा मानने के पीछे कई वजह हो सकती हैं. दरअसल पुराने जमाने में जानकारी का अभाव था. ऐसे में प्रेगनेंसी के बाद डिप्रेशन, स्ट्रेस, एंग्जाइटी; जो काफी कॉमन है, इन्हें कान में हवा भरने का लक्षण मान लिया जाता था. प्रेग्नेंसी के बाद हार्मोंस भी धीरे-धीरे नॉर्मल होते हैं, तो हल्का सिरदर्द भी रहता है. ऐसे में माना जाता था कि सिर और कान को ढकने से सेफ रहा जा सकता है.

महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान
डॉक्टर कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि ये महज एक मिथ है और इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है. अगर मौसम ठंडा है और आप स्कार्फ पहनना चाहती हैं, तो पहन सकती हैं. लेकिन ये कोई जरूरी चीज नहीं है कि हर महिला को डिलीवरी के बाद स्कार्फ पहनना ही चाहिए. सबसे जरूरी बात है कि डिलीवरी के बाद महिलाएं अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें, समय पर डॉक्टर की सलाह लेती रहें, अपनी डाइट और रेस्ट का पूरा ख्याल रखें. किसी भी मिथ को आंख मूंदकर मानने के बजाए अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें.

आपके आसपास वातावरण साफ सुथरा होना चाहिए. हां सर्दियों के मौसम में सिर, कान, पैर ढककर रखने चाहिए. उसका सबसे बड़ा कारण है कि मां से नवजात बच्चे में ठंड का असर जल्द होता, जिससे उसे निमोनिया होने का जोखिम होता है.

डिलीवरी के बाद कमजोर इम्यूनिटी पावर 
आयुर्वेद में माना गया है कि प्रसूतिका का इम्यूनिटी पावर डिलीवरी के बाद कमजोर होती है, इसलिए अगर डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में कोई संक्रमण हो जाता है या कोई बीमारी हो जाए तो वो जीवन पर्यंत बनी रहती है, इसलिए भी आस-पास साफ-सफाई रखनी चाहिए. उसके लिए कान में रुई डालकर रहने या हर समय स्कार्फ बाधने की जरूरत नहीं होती है.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मिथ या सच! क्या वाकई डिलीवरी के बाद सिर-कान ढकना जरूरी? डॉक्टर ने खोला राज



Source link