मैंने ही चैंपियंस ट्रॉफी भी जिताई थी, BCCI तो…खिसियाए गंभीर के 5 सुलगते बयान

मैंने ही चैंपियंस ट्रॉफी भी जिताई थी, BCCI तो…खिसियाए गंभीर के 5 सुलगते बयान


Last Updated:

Gautam Gambhir Press Conference: गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारत ने 18 टेस्ट मैचों में से 10 में हार का सामना किया है, जिसमें पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली हार भी शामिल है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर से सुलगते सवाल किए गए तो जिसका उन्होंने उसी अंदाज में जवाब दिया.

ख़बरें फटाफट

गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस

गुवाहाटी: साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज में 0-2 से मिली करारी हार का सारा ठिकरा हेड कोच गौतम गंभीर पर फोड़ा जा रहा है. गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन की हार के बाद गंभीर की चौतरफा आलोचना शुरू हो चुकी है. टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी हार झेलने के बाद जब गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो मीडिया ने उनसे तीखे सवाल पूछे.

मेरे कार्यकाल में टीम को जीत मिली
खुद पर हो रहे हमलों के बीच टीम इंडिया के हेड कोच ने ये तक कह दिया कि उनके भविष्य पर फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को करना है, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि उनके कार्यकाल में टीम को कितनी सफलताएं मिली हैं. गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा:

मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है, लेकिन मैं वही व्यक्ति हूं जिसने इंग्लैंड में आपको अनुकूल परिणाम दिलाए और मैं चैंपियंस ट्रॉफी में भी कोच था. दोष सभी का है और इसकी शुरुआत मुझसे होती है. हमें बेहतर खेल दिखाना होगा. पहली पारी में एक समय हमारा स्कोर एक विकेट पर 95 रन था, जो सात विकेट पर 122 रन हो गया. यह स्वीकार्य नहीं है. आप किसी एक व्यक्ति या किसी खास शॉट को दोष नहीं दे सकते. दोष सबका है. मैंने कभी किसी एक व्यक्ति को दोष नहीं दिया और आगे भी ऐसा नहीं करूंगा.

उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत और इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर 2-2 से ड्रॉ रही श्रृंखला का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए आपको बेहद तेजतर्रार और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की जरूरत नहीं है. हमें सीमित कौशल वाले मज़बूत मानसिकता वाले खिलाड़ियों की जरूरत है. वे अच्छे टेस्ट क्रिकेटर बनते है.’

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ… और पढ़ें

homecricket

मैंने ही चैंपियंस ट्रॉफी भी जिताई थी, BCCI तो…खिसियाए गंभीर के 5 सुलगते बयान



Source link