सर्दियों में थोड़ा हटके मजा! खजुराहो इन 5 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, जहां हर फोटो होगी इंस्टाग्राम वर्थी

सर्दियों में थोड़ा हटके मजा! खजुराहो इन 5 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, जहां हर फोटो होगी इंस्टाग्राम वर्थी


Last Updated:

Khajuraho Top 5 Tourist places: अगर आप मध्य प्रदेश के खजुराहो में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको 5 ऐसी जगह बताने वाले हैं जो आपके लिए सर्दी सीज़न में परफेक्ट जगह हो सकती हैं. यहां आप संग्रहालय, चंदेल कालीन मंदिर और कुटनी रिजॉर्ट जैसी जगह घूम सकते हैं. 

अगर आप मध्य प्रदेश के खजुराहो में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको 5 ऐसी जगह बताने वाले हैं, जो आपके लिए सर्दी सीज़न में परफेक्ट जगह हो सकती हैं. अगर आप संग्रहालय देखने के शौकीन हैं, तो यहां जनजातीय संग्रहालय भी देखने को मिल जाता है.

Chhatarpur News

यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल खजुराहो में एक ऐसा आदिवासी गांव बसाया गया है, जहां सात जनजातियों की सांस्कृतिक विरासत झलकती है. मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आदिवर्त’ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय का निर्माण कराया गया था. भोपाल और उज्जैन के बाद यह मध्य प्रदेश में तीसरा जनजाति संग्रहालय है.

Chhatarpur News

यहां प्रत्येक शनिवार और रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन समेत वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज’ का आयोजन किया जाता है, जो खजुराहो आने वाले देशी विदेशी सैलानियों को खूब भाता है. यहां की कला संस्कृति वेशभूषा, नृत्य, गायन को दुनियाभर के लोगों के सामने रखने का एक अनोखा तरीका बन गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Chhatarpur News

इस आदिवर्त संग्रहालय में गौंड, भील, भारिया, कोल, सहरिया, बैगा और कोरकु जातियों का एक जगह संगम कर इनका रहन-सहन, खान-पान, वेशभूषा दिखाया गया है. यह संग्रहालय लगभग 2 एकड़ जमीन पर बनाया गया है. वहीं, इसे घूमने के लिए देशी पर्यटकों को 20 रुपये, तो विदेशी पर्यटकों को 400 रुपये देने पड़ते हैं.

Chhatarpur News

आदिवर्त संग्रहालय के साथ ही आप जैन संग्रहालय भी विजिट कर सकते हैं. अगर आप जैन धर्म में विशेष रूचि रखते हैं तो इस संग्रहालय को जरूर घूम सकते हैं. ये संग्रहालय साहू शांति प्रसाद जैन कला संग्रहालय के नाम से जाना जाता है.  जैन संग्रहालय के टिकट की बात करें तो 10 रुपए खर्च करके ये संग्रहालय घूम सकते हैं.

Khajuraho Top 5 Tourist places

खजुराहो के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक कंदरिया महादेव मंदिर जो अपने विशाल आकृति के लिए जाना जाता है. साथ ही इस मंदिर की दीवारों पर सबसे ज्यादा कामुक मूर्तियां बनाई गई हैं. जिसे देखने के लिए देखते ही नहीं विदेश से भी लोग हर साल आते हैं. सर्दी के मौसम में यहां पर्यटकों की भीड़ लग जाती है. यह मंदिर पूर्वी मंदिरों के समूह के अंतर्गत आता है. इसके टिकट की बात करें तो ऑनलाइन एक टिकट ₹35 की होती है, वहीं ऑफलाइन ₹40 की टिकट होती है.

Khajuraho Top 5 Tourist places

वहीं अगर आप जैन मंदिर घूमने में विशेष रुचि रखते हैं तो आप जैन मंदिर के 3 मंदिर भी घूम सकते हैं. शांतिनाथ, पार्श्वनाथ और आदिनाथ मंदिर घूम सकते हैं. ये सभी मंदिर पश्चिमी समूह मंदिर के अंतर्गत आते हैं. यहां किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगता है.

Khajuraho Top 5 Tourist places

अगर आप अपनी सुबह-शाम उगते सूरज और आकाश के साथ बिताना चाहते हैं तो आप कुटनी रिसोर्ट में स्टे कर सकते हैं. यह रिसोर्ट कुटनी नदी पर बने कुटनी डैम में बना है. खजुराहो से लगभग 15 किमी दूर है. यहां घूमने के साथ ठहरने की व्यवस्था भी है.

Chhatarpur News

इस मनमोहक जगह की एंट्री फीस ₹100 है. यहां बोटिंग से लेकर ठहरने की भी व्यवस्था है. नदी के किनारे इस खूबसूरत रिसॉर्ट में अपने साथी के साथ एक रात बिताना एक यादगार अनुभव होगा.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सर्दियों में थोड़ा हटके मजा! खजुराहो इन 5 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान



Source link