350 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी फिर भी वैभव सूर्यवंशी हुए फेल

350 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी फिर भी वैभव सूर्यवंशी हुए फेल


Last Updated:

भारत के उभरते हुए युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मैच में फेल रहे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार का पहला मैच चंडीगढ़ के साथ. मुकाबले में बिहार की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन सिर्फ चार गेंद खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 350 के स्ट्राइक की बैटिंग की.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वैभव पहले मैच में हुए फेल

नई दिल्ली: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में अपनी दमदार बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मैच में बुरी तरह से फेल रहे. सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में वैभव बिहार के लिए चंडीगढ़ के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में चंडीगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर बिहार को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था, लेकिन बैटिंग में उनकी शुरुआत निराशाजनक रही.

कप्तान साकीबुल गनी के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने आते ही तूफानी अंदाज में अपना हाथ खोला. उन्होंने दो छक्के लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए थे, कि वह रुकने के मूड में नहीं हैं, लेकिन अनुभवी संदीप शर्मा की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी एलबीडबल्यू हो गए. इस तरह वैभव ने 4 गेंद में दो छक्के की मदद से 14 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 350 रन का है.

एशिया कप राइजिंग स्टार में रही वैभव धूम

हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए के लिए अपनी तूफानी पारी से धूम मचाई थी. वैभव ने इंडिया ए के लिए अपने पहले ही मैच में यूएई के खिलाफ 144 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. वैभव टूर्नामेंट में इंडिया ए के लिए सर्वोच्च स्कोर भी रहे. एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 4 मैचों की चार पारियों में वैभव ने कुल 239 रन बनाए.

वैभव से आगे सिर्फ पाकिस्तान के माज सदाकत रहे जिन्होंने 5 मैचों की पांच पारियों में सर्वाधिक 258 रन बनाए. सदाकत ने इस टूर्नामेंट में 19 छक्के जड़े वहीं वैभव के बल्ले से सबसे अधिक 22 सिक्स निकले. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए के लिए टूर्मामेंट में दमदार बल्लेबाजी, लेकिन दुर्भाग्य से टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में हारकर खिताबी रेस से बाहर होना पड़ गया.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

350 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी फिर भी वैभव सूर्यवंशी हुए फेल



Source link