408 रन की हार, ऋषभ पंत ने किसे बताया कसूरवार? सीरीज में क्लीन स्वीप का जिम्मेदार

408 रन की हार, ऋषभ पंत ने किसे बताया कसूरवार? सीरीज में क्लीन स्वीप का जिम्मेदार


Last Updated:

IND vs SA Rishabh Pant: साउथ अफ्रीका ने बुधवार को गुवाहाटी में भारत को 2-0 से हराकर टेस्ट श्रृंखला अपने नाम की, जिससे मेजबान टीम को मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में तीसरी टेस्ट श्रृंखला में हार का मुंह देखना पड़ा. इस तरह गंभीर का 16 महीने का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा.

ख़बरें फटाफट

ऋषभ पंत

गुवाहाटी: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में भारत को रिकॉर्ड 408 रन से हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत ने हार के बाद स्वीकारा कि भारत को टेस्ट टीम के रूप में बेहतर बनने की जरूरत है और कहा कि सिर्फ घरेलू हालात में खेलने से नतीजों को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

पंत ने मैच के बाद कहा, ‘यह थोड़ा निराशाजनक है. एक टीम के तौर पर हमें बेहतर प्रदर्शन करना होगा. हमें विरोधी टीम को श्रेय देना होगा. उन्होंने पूरी श्रृंखला में दबदबा बनाया, लेकिन घरेलू धरती पर खेलने से आप क्रिकेट को हल्के से नहीं ले सकते हैं.’

पंत ने कहा कि भारत को इस श्रृंखला से सीख लेनी होगी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. उन्होंने कहा, ‘हमें इससे सीख लेकर एक टीम के रूप में आगे बढ़ना होगा. हमें अपनी मानसिकता स्पष्ट रखनी होगी. हमें इससे सीखना होगा और बेहतर बनना होगा.’

इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका ने पूरी श्रृंखला में बेहतर क्रिकेट खेली. पंत ने कहा, ‘उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेली. हम परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा पाए। हम इस श्रृंखला से सीख लेकर आगे की अपनी रणनीति पर ध्यान केंद्रित करेंगे.’

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा श्रृंखला में जीत से खुश हैं. बावुमा ने कहा, ‘यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. आप हर समय भारत में आकर श्रृंखला नहीं जीत सकते. एक टीम के रूप में हमने भी खराब दिन देखे हैं और ऐसे में पूरा श्रेय खिलाड़ियों को जाता है. हम जैसा करना चाहते हैं उसको लेकर हमारी सोच में बड़ा बदलाव आया है. हमारी तैयारी शानदार थी और हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैदान पर उतरते हैं.’

ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर को श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्होंने कहा कि वह यहां से सुखद यादें लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘जैसा कि मैंने पिछले टेस्ट में कहा था, यह एक लंबा सफर रहा है. मैं 10 साल बाद भारत में खेल रहा था और यह बिल्कुल एक अलग तरह का एहसास है. मैं यहां से सुखद यादें लेकर जाऊंगा. भारतीय टीम वास्तव में बहुत अच्छी है और उसे हराना बड़ी उपलब्धि है.’

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ… और पढ़ें

homecricket

408 रन की हार, ऋषभ ने किसे बताया कसूरवार? सीरीज में क्लीन स्वीप का जिम्मेदार



Source link