IND vs SA: ऋषभ पंत को हुआ गलती का एहसास, हार के बाद इशारे से कही बड़ी बात, बोले- हमें सोच क्लियर..

IND vs SA: ऋषभ पंत को हुआ गलती का एहसास, हार के बाद इशारे से कही बड़ी बात, बोले- हमें सोच क्लियर..


IND vs SA: शुभमन गिल की इंजरी और पिच के शोर में कोलकाता की 30 रन की हार दब गई. टीम इंडिया वापसी की उम्मीद से गुवाहाटी में बिना किसी बहाने के उतरी तो हालत और गंभीर थी. इस बार 408 रन की इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद कप्तान पंत को टीम के प्लान की गलती का एहसास हुआ. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने भी सटीक जवाब दिए जबकि हार के बाद पंत ने आगे के लिए सीख लेने की बात कहकर इसे टालते हुए ज्यादा बात नहीं की. 

क्या बोले ऋषभ पंत?

ऋषभ पंत ने हार के बाद कहा, ‘यह थोड़ा निराशाजनक है. एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है. हमें विरोधी टीम को क्रेडिट देना होगा. हमें सीख लेकर एक टीम के तौर पर टिके रहने की जरूरत है. उन्होंने सीरीज में दबदबा बनाया लेकिन साथ ही, आप क्रेडिट को हल्के में नहीं ले सकते. हमें अपनी सोच को लेकर क्लियर रहने की जरूरत थी. 

Add Zee News as a Preferred Source


अफ्रीका की कर दी तारीफ

पंत ने आगे कहा, ‘भविष्य में, हमें इससे सीखने और बेहतर होने की जरूरत है. उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला, क्रिकेट की मांग है कि आपको एक टीम के तौर पर इसका फायदा उठाना होगा. हमने ऐसा नहीं किया और इसकी वजह से हमें पूरी सीरीज़ गंवानी पड़ी. पॉजिटिव बात यह होगी कि हम अपने प्लान पर फ़ोकस करेंगे और यही हम इस सीरीज़ से सीखेंगे.’

ये भी पढे़ं.. IND vs SA: ‘मैं बहाने बनाने नहीं आया..’ गौतम गंभीर ने हार के बाद उगला जहर, किसे बताया सबसे बड़ा दोषी?

गंभीर ने लिया हार का जिम्मा

गौतम गंभीर ने इस ऐतिहासिक हार का जिम्मा खुद लिया. उन्होंने कहा, ‘मेरे भविष्य का फैसला BCCI को करना है. लेकिन मैं वही आदमी हूं जिसने इंग्लैंड में आपको नतीजे दिलाए और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कोच था. दोष सबका है और इसकी शुरुआत मुझसे होती है. हमें बेहतर खेलने की जरूरत है. 95/1 से 122/7 तक का स्कोर स्वीकार नहीं किया जाएगा. आप किसी एक व्यक्ति या किसी खास शॉट को दोष नहीं दे सकते. दोष सबका है, मैंने कभी किसी एक व्यक्ति को दोष नहीं दिया और आगे भी ऐसा नहीं करूंगा.’



Source link