Last Updated:
MPBSE ने 10वीं (11 फरवरी-2 मार्च 2026) और 12वीं (7 फरवरी-3 मार्च 2026) परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है. सागर में खुरई एक्सीलेंस स्कूल के नीरज तिवारी की टिप्स छात्र अच्छे नंबर स्कोर कर सकते हैं. जानें सब…
MP Board Exam Preparation: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च तक और 12वीं की 7 फरवरी से 3 मार्च तक एक ही शिफ्ट (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे) में आयोजित होंगी. प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होंगी. इन परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र अच्छे अंकों से फर्स्ट डिवीजन हासिल कर मेरिट लिस्ट में जगह बनाना चाहते हैं, जिससे उन्हें सरकार द्वारा दिए जाने वाले 25 हजार के लैपटॉप और इलेक्ट्रिक स्कूटी जैसे गिफ्ट्स का लाभ मिल सकें.
ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न तैयार करें
सागर की खुरई एक्सीलेंस स्कूल में 15 वर्षों से गणित व्याख्याता नीरज तिवारी ने छात्रों के लिए व्यावहारिक टिप्स साझा किए हैं, जिन्हें अपनाकर सफलता सुनिश्चित की जा सकती है. नीरज तिवारी के अनुसार, बोर्ड परीक्षा सामान्य परीक्षा जैसी ही है, इसलिए घबराहट छोड़कर नियमित तैयारी करें. हर विषय पर दैनिक फोकस रखें, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अवलोकन करें और ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न तैयार करें.
किसी विषय को हल्के में न लें
किसी विषय को हल्के में न लें; कठिन विषयों पर अतिरिक्त समय दें. ब्लूप्रिंट को कंठस्थ कर लें, ताकि पता रहे कि प्रत्येक चैप्टर से कितने अंक आ सकते हैं. तैयारी का रोजाना रिव्यू करें, परेशानियों को नोट करें और शिक्षकों से चर्चा कर हल करें. नया चैप्टर पढ़ने से पहले पुराने का रिवीजन अनिवार्य है. तैयारी के लिए दैनिक शेड्यूल बनाएं, प्रत्येक विषय के नोट्स तैयार करें और लक्ष्य निर्धारित करें- जैसे ‘आज इतने प्रश्न सॉल्व करें’. टाइम टेबल के अनुसार सभी विषयों को कवर करें.
गणित ऐसे तैयार करें
गणित जैसे विषयों के लिए सूत्रों का चैप्टर-वार कैलेंडर बनाएं. रोजाना सूत्र याद करें और लिखकर अभ्यास करें. बिंदुबद्ध नोट्स बनाएं, ट्रिक्स अपनाएं ताकि लंबे समय तक याद रहें. चित्रों या गिनतियों से याद रखें. प्रत्येक विषय में उत्तर लिखने का अभ्यास करें, स्पीड बढ़ाएं और प्रश्न के कंटेंट के अनुरूप उत्तर दें। पहले समयबद्ध पढ़ाई करें, फिर टारगेट सेट करें.
ये टिप्स छात्रों को न केवल फर्स्ट डिवीजन दिलाएंगे, बल्कि मेरिट में स्थान भी सुनिश्चित करेंगे. तिवारी कहते हैं, “संगठित तैयारी से कोई सपना असंभव नहीं.” अभिभावक भी बच्चों को प्रोत्साहित करें. MPBSE की वेबसाइट से शेड्यूल डाउनलोड कर तैयारी शुरू करें. सफलता के ये फॉर्मूले लाखों छात्रों के करियर को नई ऊंचाई देंगे.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें