इंदौर के इंडस्ट्रियल एरिया में बड़े विकास की तैयारी: महापौर ने की समीक्षा बैठक, मांगे सुझाव; कहा-सर्वे और एस्टीमेट तैयार करें – Indore News

इंदौर के इंडस्ट्रियल एरिया में बड़े विकास की तैयारी:  महापौर ने की समीक्षा बैठक, मांगे सुझाव; कहा-सर्वे और एस्टीमेट तैयार करें – Indore News


शहर के औद्योगिक क्षेत्रों के समग्र विकास और बुनियादी अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम लगातार कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने जोन 22 के वार्ड क्रमांक 35 में स्थित इंडस्ट्र

.

महापौर बोले- इंडस्ट्रियल एरिया का सुदृढ़ विकास शहर की आर्थिक प्रगति को गति देता है। सड़क बनाना, सीवरेज लाइन, स्टॉर्म वाटर लाइन और अन्य आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना बहुत जरूरी है। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों से जनसहयोग के माध्यम से कामों में तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सुझाव भी मांगे और निगम द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते महापौर व नगर निगम आयुक्त।

महापौर ने अग्रवाल कंपाउंड और आसपास के व्यवसायिक इलाकों के संपूर्ण विकास के संबंध में पदाधिकारी से चर्चा करते हुए लैंड यूज चेंज करने के संबंध में शासन को पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के लिए स्मरण पत्र भेजने के लिए कहा। साथ ही जन सहयोग से सड़क बनाने के पूर्व क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर लाइन, इंटरनेट लाइन डालने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है।

महापौर ने लसूडिया मोरी इलाके के पास स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए इंडस्ट्री द्वारा सीएसआर के माध्यम से क्षेत्र के बगीचों, तालाब और अन्य विकास कामों में सहयोग देने पर बात की। इस पर पदाधिकारियों ने सहमति दी है।

बैठक में क्षेत्रीय पार्षद राकेश सोलंकी, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया सहित संगठन के विकास पांडे, शरद जैन, डॉ.संदीप विजयवर्गीय, मुक्ता जैन पांडे, योगेश श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link