Last Updated:
Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मांडवा के ग्रामीण आज भी इस योजना से वंचित है ग्रामीणों का कहना है.गांव में हमने कई बार आवेदन दिए लेकिन हमारे नाम नहीं आ रहे हैं तीन पीढ़ियों से हम यहीं पर रहते हैं. आज तक भी हमको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कच्छ मकान वाले लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है. लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मांडवा के ग्रामीण आज भी इस योजना से वंचित है ग्रामीणों का कहना है.गांव में हमने कई बार आवेदन दिए लेकिन हमारे नाम नहीं आ रहे हैं तीन पीढ़ियों से हम यहीं पर रहते हैं.
आज तक भी हमको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है. गांव की किरण बाई का कहना है कि हम लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं.गांव में करीब 100 से अधिक परिवार निवास करते हैं जो इस योजना का लाभ मिले इसके लिए आश लगा रहे हैं.
ग्रामीणों ने दी जानकारी
टीम ने जब गांव की किरण बाई से कहा कि हम तीन पीढ़ियों से यहां पर रह रहे हैं ना ही हमको राजस्व में जोड़ा जा रहा है. हमको पट्टे दिए जा रहे हैं. पट्टे नहीं मिलने के कारण हमको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिलता है. ऐसे 100 से अधिक परिवार है जो सरकार से प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग कर रहे हैं. अभी तक भी यह मांग पूरी नहीं हुई है.हर गरीब का पक्का मकान हो लेकिन यह योजना गांव में हमको नहीं मिल रही है. जिस कारण हम सरकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं. कई बार हमने कलेक्टर कार्यालय में भी आवेदन दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
कलेक्टर से लगाई गुहार
एक ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर से गुहार लगाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिया जाए इसकी मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि हम 3 साल में 10 से अधिक बार आवेदन दे चुके हैं. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इसलिए हमने आज पहली बार कलेक्टर हर्ष सिंह के सामने भी अपनी समस्या रखी है. अधिकारियों ने समस्या सुन निराकरण करने का आश्वासन दिया हैं.