खंडेराव मंदिर का अग्नि मेला! आग पर 9 कदम चलकर लोग करते हैं मन्नत पूरी, 400 साल पुरानी परंपरा से जुड़ा है सच

खंडेराव मंदिर का अग्नि मेला! आग पर 9 कदम चलकर लोग करते हैं मन्नत पूरी, 400 साल पुरानी परंपरा से जुड़ा है सच


Last Updated:

Sagar News: सागर जिले के देवरी में 400 साल पुरानी अग्निकुंड परंपरा के तहत सैकड़ों श्रद्धालु नंगे पैर धधकते अंगारों पर 9 कदम चलकर ‘अग्नि मेला’ में शामिल हुए. इस साल 300 से अधिक लोग अग्निकुंड से निकले, जबकि 1300 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए. मान्यता है कि खंडेराव भगवान की कृपा से अग्नि पर चलने वाले सौभाग्यशाली बनते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

सागर. सागर जिले से 65 किलोमीटर दूर देवरी नगर है. इसे देवों की नगरी भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर खंडेराव भगवान का ऐसा चमत्कार देखने को मिलता है कि देखने वाले दांतों तले उंगलियां दबाते रह जाते हैं. भगवान पर आस्था रखने वाले श्रद्धालु नंगे पैर धधकते अग्निकुंड से निकलते हैं और ऐसा 10- 50 लोग नहीं बल्कि सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु अंगारों से निकलते हैं इस साल एक साथ 300 श्रद्धालु अलग-अलग अग्नि कुंड से निकले और ऐसा चमत्कार को देखने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. यहां एक श्रद्धालु अग्निकुंड पर 9 कदम चलता है जो श्रद्धालुओं इससे निकलता है उसको सौभाग्यशाली माना जाता है उसके परिजन और अन्य लोग उन्हें माला पहनकर हल्दी का तिलक लगाकर पैर छूते हैं और आशीर्वाद लेते हैं.

देवरी के खंडेराव मंदिर परिसर में अगहन माह की चंपा छठ से 10 दिवसीय अग्नि मेला लगता है. वह रोजाना यहां अग्निकुंड तैयार किए जाते हैं फिर अपनी-अपने नंबर के अनुसार श्रद्धालु निकलते हैं इस साल 1300 से अधिक रजिस्ट्रेशन कराए गए जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के लोग भी शामिल है. 400 सालों से अधिक पुरानी इस परंपरा को लेकर माना जाता है कि एक बार इस नगर के राजा रसाल जज़ोरी के बेटे की तबीयत खराब हो गई थी. वेद हकीमो से दिखाने के बाद भी स्वास्थ्य ठीक नहीं हो रहा था, जिसको लेकर राजा चिंतित थे, तब राजा को खंडेराव भगवान ने स्वप्न देकर अग्नि कुंड से निकालने को लेकर कहा था. राजा ने स्वप्न में बताएं अनुसार अग्नि का कुंड बनवाया और अंगारों से निकल पड़ी कुछ समय के बाद उनका बेटा ठीक हो गया, तो हर साल यह परंपरा शुरू हो गई, जो आज भी जारी है

अर्चना कुमारी ने बताया कि मैं यहां खंडेराव सरकार के दर्शन करने के लिए, तो कई बार आई हुई हूं, लेकिन पहली बार इस अग्नि कुंड से निकली, लेकिन भगवान की ऐसी कृपा है ऐसा आशीर्वाद है कि अंगारों से निकलने के बाद भी जरा सा भी एहसास नहीं हो रहा की अग्नि के ऊपर से हम निकल कर आए हैं. हमने जो मनोकामना मांगी है, वह जरूर पूरी होगी. एक स्कूल शिक्षिका ने बताया की बे यहां बीच-बीच में अग्निकुंड से निकलती रहती है. खंडेराव की कृपा से ही उनके बेटे का NEET एग्जाम में पास हुआ और एमबीबीएस करने अच्छी कॉलेज मिला है. अब जो उनकी मनोकामना है, आगे वह भी पूरी होगी.

सुनील जैन ने बताया कि उन्होंने 1989 में अपने दोस्तों के कहने पर इन अंगारों से निकलना शुरू किया था और 4 साल में ही मेरी मनोकामना पूर्ण हो गई थी. मुझे पार्टी से बहुत कम उम्र में टिकट मिल गया था और फिर चुनाव जीत कर विधायक भी बन गया था. इसके बाद से लगातार 36 सालों से इन अग्नि कुंड से निकल रहा हूं, लेकिन आज तक कभी कोई तकलीफ नहीं हुई है. यह खंडेराव सरकार का साक्षात चमत्कार है.

मेला समिति के संजय ब्रजपुरिया ने बताया कि लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने की वजह से यहां पर व्यवस्थाओं में बहुत परिवर्तन किया गया है. इस साल प्रशासन का भी सहयोग मिला है. स्थानीय पुलिस के अलावा जिला मुख्यालय से भी पुलिस व्यवस्थाएं संभालने के लिए लिए ताकि किसी प्रकार की कोई घटना ना हो.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

खंडेराव मंदिर का अग्नि मेला! आग पर 9 कदम चलकर लोग करते हैं मन्नत पूरी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link