छतरपुर में मछली पालन के लिए इस तारीख से पहले करें आवेदन, मिलेगी सब्सिडी, जानें जरूरी दस्तावेज और पात्रता

छतरपुर में मछली पालन के लिए इस तारीख से पहले करें आवेदन, मिलेगी सब्सिडी, जानें जरूरी दस्तावेज और पात्रता


Last Updated:

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana: अगर आप मछली पालन करना चाहते हैं तो छतरपुर जिले में मछली पालन के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जिसकी आखिरी तारीख 1 दिसंबर है. बता दें, ये आवेदन प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत लिए जा रहे हैं. जानें पूरी डिटेल…

अगर आप मछली पालन करना चाहते हैं और लाखों रुपए का मुनाफा कमाना चाहते हैं तो एक बार फिर से छतरपुर जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत आवेदन  शुरू कर दिए गए हैं.

Chhatarpur News

हालांकि, आवेदनकर्ता के पास मछली पालन तालाब निर्माण के लिए स्वयं की भूमि होना जरूरी है. इस योजना में इकाई लागत 11 लाख पर सामान्य वर्ग हेतु 40 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है.

Chhatarpur News

बता दें, मछली पालन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 1 दिसंबर रखी गई है. आपको 1 दिसंबर के पहले आवेदन को जमा करना होगा, नहीं तो आप मछली पालन योजना का फायदा नहीं ले पाएंगे. ये आवेदन जिला मत्स्योद्योग कार्यालय में जमा करना होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Chhatarpur News

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुमोदित कार्य योजना अनुसार स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण सामान्य वर्ग हेतु अनुदान राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित की गई है. जिसके लिऐ आवेदन पत्र आंमत्रित किए गए है. योजना इकाई लागत 11 लाख पर सामान्य वर्ग हेतु 40 प्रतिशत् अनुदान का प्रावधान है.

Chhatarpur News

आवेदनकर्ता के पास स्वयं की भूमि की उपलब्धता के दस्तावेज होने चाहिए. न्यूनतम 0.5 हैक्टेयर से 2.0 हैक्टेयर तक जमीन होनी चाहिए. साथ ही आवेदनकर्ता के पास वित्तीय संसाधन अंशदान का वहन स्वयं या बैंक ऋण द्वारा करना होगा.

Chhatarpur News

आवेदनकर्ता के पास पर्याप्त पानी की सुविधा एवं स्थल पहुंच मार्ग होनी चाहिए. साथ ही आवश्यक दस्तावेज जैसे स्वयं की भूमि का खसरा, नक्शा, खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति, स्थल की 2 फोटो 2 एवं स्वयं की पासपोर्ट साइज की 2 फोटो एवं अनुबंध पत्र होना जरूरी है.

Chhatarpur News

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में एससी, एसटी. एवं महिला वर्ग हेतु 60 प्रतिशत एवं अन्य पिछडा वर्ग/सामान्य वर्ग हेतु 40 प्रतिशत अनुदान राशि दी जाती है.

Chhatarpur News

बता दें, छतरपुर जिले में मछली पालन का व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है. किसान भाई परंपरागत खेती के साथ मछली पालन के व्यवसाय करने में भी रुचि दिखा रहे हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

छतरपुर में मछली पालन के लिए इस तारीख से पहले करें आवेदन, मिलेगी सब्सिडी, जानें



Source link