जब बॉलिंग ही नहीं करनी तो नीतीश रेड्डी का टीम में क्या काम?

जब बॉलिंग ही नहीं करनी तो नीतीश रेड्डी का टीम में क्या काम?


Last Updated:

Nitish Kumar Readdy: साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है. खास तौर से गंभीर ने जिस तरह का टीम सिलेक्शन किया उस पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे एक खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी हैं, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बुरी तरह से फेल हुए. रेड्डी ने ना तो फील्डिंग में चल पाए और बल्लेबाजी में कोई कमाल दिखा पाए.

नीतीश कुमार रेड्डी के लिए टीम इंडिया में उठ रहे हैं सवाल

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली 0-2 से करारी हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है. टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे पहले कोलकाता में 30 रन से हार मिली. इसके बाद गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया को 408 रनों के रिकॉर्ड से अंतर से हराया. टीम इंडिया को गुवाहाटी में जो हार मिली उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. क्योंकि इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया हर डीपार्टमेंट में एक्सपोज हुई.

टीम इंडिया को मिली हार के बाद सबसे ज्यादा प्लेइंग इलेवन के सिलेक्शन और बैटिंग ऑर्डर पर सवाल उठे हैं. गुवाहाटी टेस्ट में अगर हम बैटिंग की नाकामी को छोड़ दें तो टीम इंडिया बॉलिंग में सबसे ज्यादा संघर्ष करती हुई थी. प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम ने 3 स्पिनर और 2 पेस बॉलर को उतारा. तीसरे पेसर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी को जगह मिली जो कि ऑलराउंडर की हैसियत से टीम इंडिया में खेले. इसी नीतीश कुमार रेड्डी के खेलने पर अब सवाल उठ रहे हैं.

बैटिंग-बॉलिंग दोनों में फेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी

टीम इंडिया के लिए नीतीश कुमार रेड्डी एक ‘की’ प्लेयर के रूप में प्लेइंग में शामिल किए गए. एक ऑलराउंडर की भूमिका भी कुछ इसी तरह की होती है कि बैटिंग और बॉलिंग दोनों में अपनी टीम के लिए एक्स फैक्टर का काम करें, लेकिन सावल ये है कि इस भारतीय टीम में नीतीश रेड्डी का क्या काम है. जब मैनेजमेंट से उनसे बॉलिंग नहीं करा रही है तो क्या उनकी जगह किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को टीम में मौका नहीं दिया जा सकता है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में नीतीश ने दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 10 ओवर डाले, जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. इसके अलावा बल्लेबाजी में नीतीश ने दो पारियों में 10 रन बनाए, जिसमें दूसरी पारी में तो वह डक पर आउट हो गए. ऐसे में अगर एक ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया में शामिल किया जाता है तो फिर इस प्रदर्शन पर उनकी प्लेइंग में कहीं जगह नहीं बन पाएगी. क्योंकि ऐसे में वह टीम इंडिया के लिए किसी बोझ से कम नहीं हैं.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

जब बॉलिंग ही नहीं करनी तो नीतीश रेड्डी का टीम में क्या काम?



Source link