भारत के एक बल्लेबाज का टेस्ट करियर अब संकट में है. टेस्ट क्रिकेट में इस खिलाड़ी का दोबारा खेलना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी को मौका मिला, लेकिन वह बुरा तरह फ्लॉप साबित हो गया. गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ये बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए विलेन साबित हुआ है. लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया का भरोसा चकनाचूर करने का काम किया है. सुनहरे मौकों को बर्बाद कर इस बल्लेबाज ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है. अब इस बल्लेबाज को भविष्य में भारत की टेस्ट टीम में मौका मिलेगा या नहीं, यह भी साफ नहीं है.
टेस्ट क्रिकेट में इस खिलाड़ी का दोबारा खेलना बहुत मुश्किल!
साई सुदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर अभी तक 6 मैचों में आजमाया गया, जिसमें वह बुरी तरह नाकाम साबित हुए हैं. साई सुदर्शन नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर फ्लॉप रहे. साई सुदर्शन ने अपने डेब्यू से लेकर अभी तक टीम इंडिया के लिए नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर 6 मैचों की 11 पारियों में 0, 30, 61, 0, 38, 11, 7, 87, 39, 15 और 14 रन के स्कोर बनाए हैं. साई सुदर्शन के टेस्ट क्रिकेट में टेम्परामेंट पर भी सवाल उठ रहे हैं. साई सुदर्शन का बल्ला न विदेश में चल रहा है और न ही भारत में.
भारत की बैटिंग लाइनअप में उथल-पुथल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साई सुदर्शन 15 और 14 रन बनाकर आउट हो गए. नंबर-3 बैटिंग पोजीशन पर साई सुदर्शन के फ्लॉप होने की वजह से भारत के मिडिल ऑर्डर में उथल-पुथल देखने को मिली है. खराब प्रदर्शन के चलते साई सुदर्शन का टेस्ट करियर खत्म हो सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी साई सुदर्शन को दोबारा टेस्ट क्रिकेट में मौका देगी, अब इस बात की कोई गारंटी नहीं है.
सरफराज खान और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज इंतजार कर रहे
कुल मिलाकर भारत को टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 का बेहतरीन बल्लेबाज अभी तक नहीं मिल पाया है. साई सुदर्शन ने अभी तक 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में केवल 302 रन ही बनाए हैं, जिसमें सिर्फ 2 अर्धशतक ही शामिल हैं. साई सुदर्शन का हाईएस्ट स्कोर 87 रन है. बता दें कि टीम इंडिया के पास सरफराज खान, तिलक वर्मा और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे टैलेंटेड बल्लेबाज मौजूद हैं, जो बाहर बैठे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. सरफराज खान जैसे बल्लेबाज की अनदेखी कर BCCI के सेलेक्टर्स ने साई सुदर्शन को टेस्ट टीम में मौका दिया था. साई सुदर्शन सेलेक्टर्स के इस भरोसे पर खरे नहीं उतर पाए. टीम इंडिया की भलाई के लिए अब साई सुदर्शन को हर हाल में टेस्ट टीम से बाहर करना होगा.