Last Updated:
शिवपुरी. शिवपुरी के माधव चौक स्थित परमा टी सेंटर की चाय दूर-दूर तक मशहूर है. लोग 50–100 किलोमीटर से सिर्फ एक कप चाय पीने यहां पहुंचते हैं. सुबह से रात तक भीड़ लगी रहती है.वीआईपी से लेकर मजदूर और स्टूडेंट तक सभी एक ही लाइन में खड़े होकर चाय पीते दिखते हैं. इसका संतुलित और अनोखा स्वाद इसे सबसे खास बनाता है.
शिवपुरी. अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, तो एक बार शिवपुरी के इस मशहूर चौराहे पर ज़रूर होकर जाइए. यहां की चाय पीकर आप खुद बोल पड़ेंगे “वाह! क्या चाय बनी है!” चाय का स्वाद इतना लाजवाब है कि यकीन मानिए, जिस जगह की चाय आपको अब तक सबसे अच्छी लगती थी, वो भी आपको फीकी लगने लगेगी. शिवपुरी में चाय के शौकीनों के लिए जिस जगह का सबसे ज्यादा नाम लिया जाता है, वो है माधव चौक और यहां का मशहूर परमा टी सेंटर.
कहते हैं कि इस चौराहे पर चाय की ऐसी दीवानगी है कि लोग 50 से 100 किलोमीटर दूर से सिर्फ चाय पीने के लिए पहुंच जाते हैं. कोई बाइक से आता है, कोई कार से, तो कोई बस से उतरकर सीधे चाय की दुकान पर पहुंच जाता है. शिवपुरी आने-जाने वाले जितने भी ट्रैवल्स यहां से गुजरते हैं, उनमें से ज्यादातर लोग माधव चौक पर रुककर परमा टी सेंटर की चाय जरूर पीते हैं. एक तरह से ये जगह शिवपुरी का चाय वाला दिल बन चुकी है.
परमा टी सेंटर पर भीड़ हर समय लगी रहती है-सुबह से लेकर देर रात तक. यहां वीआईपी लोग भी आते हैं, और वहीं आम मजदूर, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, और कॉलेज के बच्चे भी उसी लाइन में खड़े होकर चाय पीते नजर आते हैं. दुकान की केतली की खुशबू दूर से ही पहचान में आ जाती है और दुकान के बाहर खड़े लोगों की भीड़ देखकर खुद-ब-खुद मन करता है कि एक कप चाय तो बनती ही है.
इस चाय की खासियत यही है कि इसका स्वाद बिल्कुल अलग है-न ज्यादा तेज, न ज्यादा फीका. बस बिल्कुल परफेक्ट. यही वजह है कि जो एक बार यहां की चाय पी ले, वो फिर दूसरी जगह की चाय को उतना खास नहीं मानता. लोगों की जुबान पर हमेशा यही रहता है-“माधव चौक की परमा टी सेंटर वाली चाय ही सबसे बढ़िया है.”
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें