डेयरियों, मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा: दूध, दही और मिठाइयों के नमूने जब्त, गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल भेजा सैंपल – Mauganj News

डेयरियों, मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा:  दूध, दही और मिठाइयों के नमूने जब्त, गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल भेजा सैंपल – Mauganj News


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेयरियों और कई खाद्य दुकानों से सैंपल लिए।

मऊगंज में गुरुवार शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेयरियों और कई खाद्य दुकानों पर कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर पवन गोरैया और खाद्य निरीक्षक अमित तिवारी ने मऊगंज बाजार स्थित लक्ष्मी डेरी, मिश्रा डेरी सहित अन्य प्रतिष्ठानों का सं

.

विभिन्न डेयरी उत्पादों के लिए गए सैंपल

निरीक्षण के दौरान टीम ने दूध, खोवा, पनीर सहित विभिन्न डेयरी उत्पादों के नमूने लिए। इसके अतिरिक्त, खोवे से बनी मिठाइयों, छेना, लड्डू, जलेबी और नमकीन के भी नमूने एकत्रित किए गए।

खाद्य निरीक्षक अमित तिवारी ने बताया कि कई दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद तत्काल सैंपलिंग की गई। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित खाद्य परीक्षण लैब भेजे जाएंगे।

टीम ने दुकानदारों को खराब या मिलावटी खाद्य पदार्थों का विक्रय और भंडारण न करने की सख्त हिदायत दी।

जांच रिपोर्ट आने पर अमानक पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों पर होगी कार्रवाई

खाद्य निरीक्षक ने यह भी बताया कि पहले भी लगभग 60 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी लंबित है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने पर अमानक पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने सूचित किया है कि त्योहारों और बढ़ती मांग को देखते हुए बाजार में मिलावट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मऊगंज क्षेत्र में ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके।



Source link