Last Updated:
Palash Muchhal Smriti Mandhana cheating case: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना की म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ शादी अनिश्चित समय के लिए टल गई है. सोशल मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पलाश मुच्छल मंधाना को धोखा दे रहे थे. इस पूरे मामले में मैरी डि’ कोस्टा नाम की एक लड़की का नाम सामने आया था, लेकिन अब इस पूरे मामले में एक नया खुलासा हुआ है.
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले था, लेकिन मंधाना के पिता की तबीयत अचानक खराब होने के कारण इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया. शादी को टालने के लिए मंधाना के बिजनेस मैनेजर तुहिन मिश्रा की तरफ से ये एकमात्र आधिकारिक बयान जारी किया गया था. हालांकि, सोशल मीडिया पर शादी टलने को लेकर कई थ्योरी चल रही है. शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया से प्री वेडिंग की तस्वीरों और वीडियो को डिलीट कर दिया. सिर्फ मंधाना ही नहीं, उनके दोस्तों ने भी अपने सोशल मीडिया से शादी की प्री वेडिंग सरेमनी की फोटो और वीडियो को हटा दिया.
सोशल मीडिया से फोटो हटाए जाने के बाद रेडिट पर ये दावा किया गया कि पलाश ने मंधाना को धोखा दिया है और उनकी मैरी डि’ कोस्टा नाम की एक कोरियोग्राफर से अफेयर था, जिसके बारे में मंधाना को संगीत सेरेमनी वाली रात को पता चल गया. इस दावे को तब और मजबूती मिली जब पलाश और मैरी का एक फर्लटी चैट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. हालांकि, ये सभी दावे सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं, लेकिन अब इस पूरे मामले में एक नया नाम सामने आया. रेडिट पर एक गुमनाम पोस्ट में दावा किया गया है कि पलाश को संगीत की रात में मंधाना की दोस्त श्रेयंका पाटिल ने किसी के साथ रंगे हाथ पकड़ा था, जिसके बाद शादी को टालने का फैसला किया गया. सोशल मीडिया पोस्ट में उस लड़की का नाम नंदिका द्विवेदी बताया जा रहा है.
Breaking News 🚨: The true reason behind Smriti Mandhana and Palash Muchhal’s situation has been revealed.
Previously, it was discussed that Palash had cheated on Smriti with a choreographer named Nandika Diwedi, who was supposed to teach him to dance for their wedding. Smriti… pic.twitter.com/IEZlKFukCX
कौन हैं नंदिका द्विवेदी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नंदिका एक कोरियोग्राफर हैं. नदिका ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और फिलहाल वह मुंबई में एक कोरियोग्राफर के तौर पर काम कर रही हैं. नंदिका ने कई म्यूजिक वीडियो के लिए कोरियोग्राफ किया है. उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक नंदिका एक पर्सनल ट्रेनर और कोरियोग्राफर हैं. नंदिका भी पलाश और मंधाना की शादी के लिए सांगली आईं थी. हालांकि, नंदिका का इंस्टाग्राम प्राइवेट है और सोशल मीडिया पर दावों के अलावा पलाश के साथ नंदिका का और कोई कनेक्शन नहीं मिला है.
दरअसल अब जाकर कहानी पूरी सामने आई है
रेडिट पे किए गए पोस्ट ने सारे भेद खोल दिएये जो पिंक ड्रेस में है मैडम उनसे चक्कर था इनका नाम है नंदीका द्विवेदी
संगीत वाली रात स्मृति की दोस्त श्रेयांका ने पलाश को पकड़ा था ,उसके बाद स्मृति के भाई श्रवण और पलाश में झड़प हुई थी जिसमें पलाश… pic.twitter.com/9n9MTBq6Fh
क्या पलाश ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया है या फिर शादी टलने की कोई और वजह है, फिलहाल इसके बारे में दोनों पक्षों की तरफ से किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों और अफवाहों को भी नहीं नकारा जा सकता है, क्योंकि पलाश के वायरल चैट के साथ सोशल मीडिया से प्री वेडिंग की फोटो और वीडियो को मंधाना ने डिलीट कर इन अफवाहों को और हवा दे दी, लेकिन फिलहाल मंधाना और पलाश की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार है कि आखिर क्यों अचानक शादी टालना पड़ा. ये मंधाना के पिता की बीमारी थी या फिर कुछ और?
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें