पुलिस ने पकड़ी 22 लाख 50 हजार की अवैध शराब: एक तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान-श्योपुर सीमा पर कार्रवाई – Sheopur News

पुलिस ने पकड़ी 22 लाख 50 हजार की अवैध शराब:  एक तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान-श्योपुर सीमा पर कार्रवाई – Sheopur News



राजस्थान-श्योपुर सीमा पर नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

श्योपुर देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ गुरुवार को राजस्थान-श्योपुर सीमा पर नाकाबंदी के दौरान 22 लाख 50 हजार रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

27 नवंबर गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देहात थाना पुलिस ने जलालपुरा कोटा-श्योपुर रोड पर नाकाबंदी की थी।

कुछ देर बाद आयशर कैंटर वाहन क्रमांक UP 80 HT 5247 आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर मिली अंग्रेजी शराब की 472 पेटियां मिलीं

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान भूरा धाकड़ (29) पुत्र सीताराम धाकड़, उम्र 29 निवासी सतनवाड़ा, शिवपुरी के रूप में बताई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की 472 पेटियां मिलीं, जिनकी कुल मात्रा 4100 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपए है।

आरोपी तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज

जब्त किए गए कैंटर वाहन की कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त मशरुका की कीमत 47 लाख 50 हजार रुपए है। आरोपी के पास शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके चलते उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।



Source link