मंदसौर में ट्रक से 20 लाख की अवैध शराब जब्त: फर्जी बिल्टी पर लोहे के पलंग की आड़ में हो रही थी तस्करी, 120 पेटी शराब बरामद – Mandsaur News

मंदसौर में ट्रक से 20 लाख की अवैध शराब जब्त:  फर्जी बिल्टी पर लोहे के पलंग की आड़ में हो रही थी तस्करी, 120 पेटी शराब बरामद – Mandsaur News



मंदसौर जिले में नाहरगढ़ पुलिस ने बसई-डिगांव रोड पर झलारा फंटे के पास एक ट्रक कंटेनर से 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। कार्रवाई बुधवार को मुखबिर की सूचना पर की गई। शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। कंटेनर चालक धर्माराम को पकड़ा गया है और

.

नाहरगढ़ थाना प्रभारी वरुण तिवारी को सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा एक कंटेनर बसई-डिगांव रोड से गुजरने वाला है। टीम ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी कर दी।

कुछ देर बाद पुलिस ने संदिग्ध ट्रक कंटेनर GJ01-BY-5250 को रोक लिया। वाहन रुकते ही चालक उतरकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

कंटेनर से 120 पेटी अंग्रेजी शराब मिली

तलाशी के दौरान कंटेनर के भीतर लोहे के पलंग के नीचे छिपाकर रखी गई 120 पेटी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस के मुताबिक, इसकी तस्करी फर्जी बिल्टी के सहारे की जा रही थी। पूछताछ में आरोपी धर्माराम शराब परिवहन से जुड़े कोई वैध कागज पेश नहीं कर सका। इसके आधार पर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) में मामला दर्ज किया गया।

50 लाख रुपए कीमत वाला कंटेनर भी जब्त किया

पुलिस ने तस्करी में उपयोग किए गए कंटेनर वाहन को भी कब्जे में ले लिया। इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्माराम पिता तेजाराम, निवासी ग्राम मिथड़ा, थाना बाड़मेर सदर, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस उससे इस तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है।



Source link