वृद्धा की मौत पर परिजनों का हंगामा: मंडला जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप – Mandla News

वृद्धा की मौत पर परिजनों का हंगामा:  मंडला जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप – Mandla News


मंडला जिला अस्पताल में 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद बुधवार रात परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर उपचार न मिलने के कारण महिला की

.

राजीव कॉलोनी निवासी ज्ञाना बाई चौधरी को दोपहर में कमर दर्द और लो बीपी की शिकायत के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि वार्ड में शिफ्ट करने के बाद डॉक्टरों ने महिला का दोबारा परीक्षण नहीं किया। उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद नर्स को कई बार महिला की बिगड़ती हालत के बारे में सूचित किया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। परिजनों के अनुसार, एक इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद ही महिला की मृत्यु हो गई।

हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और नायाब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया।

इस मामले पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि वृद्ध मरीज को अस्पताल लाए जाने के समय उनका ऑक्सीजन स्तर 80 प्रतिशत था और रक्तचाप (बीपी) भी काफी कम था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया गया था। स्थिति स्थिर होने के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया था।

डॉ. धुर्वे के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह मामला कार्डियक अरेस्ट या अन्य किसी कारण से हुई अचानक मौत का प्रतीत होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link