सिंगरौली कलेक्टर ने माइनिंग कॉलेज का किया निरीक्षण: धीमी काम पर जताई नाराजगी; संविदाकार पर जुर्माना लगाने और गति बढ़ाने के दिए निर्देश – Singrauli News

सिंगरौली कलेक्टर ने माइनिंग कॉलेज का किया निरीक्षण:  धीमी काम पर जताई नाराजगी; संविदाकार पर जुर्माना लगाने और गति बढ़ाने के दिए निर्देश – Singrauli News


सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने तियरा में निर्माणाधीन माइनिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की।

.

कलेक्टर ने कॉलेज परिसर में बन रहे एकेडमी बिल्डिंग, प्रशासनिक भवन, छात्रावास और पुस्तकालय का अवलोकन किया। उन्होंने भौतिक और वित्तीय प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि मार्च 2026 तक गुणवत्ता के साथ काम पूरा हो सके।

उन्होंने संबंधित संविदाकार पर देरी के लिए नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अब हर दिन की प्रगति की गणना की जाए और कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यपालन यंत्री को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री को निर्माण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम माईक्रो प्लानिंग के साथ आगे बढ़े और हर स्तर पर गुणवत्ता की जांच अनिवार्य रूप से हो। यदि प्रगति में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य कैलाश तंतुवाय, कार्यपालन यंत्री प्रदीप चढ़ार और सहायक यंत्री तेजस्वनी शुक्ला मौजूद रहे। कलेक्टर के सख्त रुख के बाद उम्मीद है कि निर्माण कार्य अब निर्धारित समय पर और तेज गति से पूरा होगा, जिससे जिले को यह महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान मिल सकेगा।



Source link